माइकल हस्सी की AUS लौटने की उम्मीदों को लगा झटका, फिर निकले कोरोना पॉजिटिव

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 मई 2021। इडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बायो बबल में कोरोना वायरस की चपेट में आए चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के बैटिंग कोच माइकल हस्सी फिर से कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, ऐसे में उनकी ऑस्ट्रेलिया लौटने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। हस्सी इस समय चेन्नई में हैं और अब उन्हें कुछ दिन और यहीं बिताने होंगे। आईपीएल 2021 में जिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, कोच या कमेंटेटर ने हिस्सा लिया, उन्हें ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले मालदीव भेजा गया, जहां अनिवार्य क्वारंटाइन पूरा करने के बाद ही वे ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो सकेंगे। सीएसके के बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी और माइकल हस्सी कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से चेन्नई पहुंचाया गया था।

हस्सी को 6 मई को चेन्नई पहुंचाया गया था। 9 मई को उनकी कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन एक दिन बाद 10 मई को वह फिर से कोरोना पॉजिटिव पाए गए। आईपीएल बायो बबल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के वरुण चक्रवर्ती, संदीप वॉरियर, प्रसिद्ध कृष्णा और टिम सीफर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के सीनियर स्पिनर अमित मिश्रा भी कोविड पॉजिटिव पाए गए। बायो बबल में खिलाड़ियों और कोचों को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2021 को बीच में 4 मई को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।

आईपीएल 2021 में कुल 29 मैच खेले गए थे, जबकि 31 मैच बचे हुए हैं। आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैच कब खेले जाएंगे, इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं हो सका है। वहीं बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली साफ कर चुके हैं, बाकी बचे मैच भारत में कराना बहुत मुश्किल होगा। अब देखना होगा कि बाकी बचे आईपीएल के मैच कब और कहां खेले जाते हैं।

Leave a Reply

Next Post

टेनिस टूर्नामेंट: ज्वेरेव तीन साल बाद फिर बने चैंपियन, फाइनल में बेरेटिनी को दी मात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 मई 2021। दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने तीन साल बाद फिर से मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। ज्वेरेव ने फाइनल में नौवें नंबर के इटली के मैटियो बेरेटिनी के खिलाफ पहला सेट गंवाने […]

You May Like

एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म