विराट-रोहित या शुभमन नहीं! चहल ने बताया- यह खिलाड़ी बनेगा आईपीएल के अगले सीजन में ऑरेंज कैप विजेता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 मार्च 2024। अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच अगस्त 2023 में खेला था। हाल ही में उन्हें बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से भी बाहर कर दिया गया। ऐसे में यह तय है कि आगे उनके नाम पर विचार नहीं किया जा रहा है। हाल ही में चहल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी) जीतने के लिए दावेदारों में कुछ खिलाड़ियों के नाम लिए हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स टीम के अपने साथी जोस बटलर या यशस्वी जायसवाल को ऑरेंज कैप जीतने का दावेदार बताया है। 

यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में उन्हें आगामी सीजन के शीर्ष रन-स्कोरर को चुनने के लिए कहा गया। हालांकि, उन्होंने मजाक में खुद को पहले चुना। फिर बाद में चहल ने कहा- ऑरेंज कैप यशस्वी जायसवाल या जोस बटलर को मिलेगी। चहल को सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की भविष्यवाणी करने के लिए भी कहा गया और उन्होंने इस मामले में खुद को चुना। दूसरे स्थान के लिए उन्होंने गुजरात टाइटंस के स्पिनर राशिद खान को चुना। चहल ने कहा, ‘मैं सबसे ज्यादा विकेट लूंगा। दूसरे स्थान पर राशिद खान होंगे।

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने चहल को बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से बाहर किए जाने पर हैरानी जताई थी। उन्होंने साथ ही कहा था कि चहल के बाहर होने का मतलब है कि चयन समिति अन्य विकल्पों पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा, ‘मैं थोड़ा हैरान हूं कि युजी चहल का नाम सूची में नहीं है। चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन के नाम वहां नहीं हैं, ये मैं समझ सकता हूं। यहां तक कि दीपक हुड्डा का भी, लेकिन चहल का नाम नहीं होना, इसका क्या मतलब है? ऐसा लगता है कि वे (बीसीसीआई) एक अलग दिशा में देख रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

5 मार्च को उज्जैन पहुंचेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, महाकाल के दर्शन करेंगे राहुल गांधी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 04 मार्च 2024। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 5 मार्च को उज्जैन पहुंचेगी। राहुल गांधी बाबा महाकाल के दर्शन भी करेंगे। उज्जैन में कांग्रेस नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, जीतू पटवारी सहित उमंग सिंघार के भी मौजूद […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग