SACHIN TENDULKAR से लेकर VIRAT KOHLI तक ने RIHANNA के खिलाफ छड़ा छक्का, कहा-भारत के अंदरुनी मामले में दखल ना दें

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

देश में चल रहा किसान आंदोलन (Farmers Protest) का मुद्दा काफी तूल पकड़ रहा है। वहीं इस मुद्दे पर इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना (Rihanna) इन दिनों भारत में खूब छाई हुई हैं। भारत में चल रहे किसान आंदोलन (Farmer Protest ) पर रिहाना ने मंगलवार को ट्वीट किया जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा- ‘‘हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? हैशटैग किसान आंदोलन। 

इस ट्वीट के बाद से रिहाना (Rihanna)  सुर्खियों में आ गई हैं। किसानों के सपोर्ट में लिखने पर रिहाना को भारत में कई लोगों का सपोर्ट मिल रहा है तो वहीं बहुत से लोग भारत के अंदरुनी मामले में दखल देने की वजह से उनका विरोध कर रहे हैं। यहा तक की लोग रिहाना पर इंटरनेशनल प्रोपेगेंडा चलाने का आरोप भी लगा रहे है। इसी बीच भारत के कई क्रिकेटर्स ने भी ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया है।

सबसे पहले क्रिकेट के भगवान मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन दिया है।  सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, ‘भारत की संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता। बाहरी ताकत दर्शक हो सकते हैं, लेकिन भागीदार नहीं। भारतीय नागरिक भारत के बारे में जानते हैं। हम एक राष्ट्र के तौर पर एकजुट रहें’ #IndiaTogether #IndiaAgainstPropaganda’

सचिन के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की भी इसके समर्थन में प्रतिक्रिया आई है। विराट ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘असहमति के इस दौर में हम सभी एकजुट रहें।’ किसान हमारे देश का एक अभिन्न हिस्सा हैं और मुझे यकीन है कि सभी पक्षों के बीच एक सौहार्दपूर्ण समाधान मिल जायेगा ताकि सब कुछ शांति से हो और सभी मिलकर आगे बढ़ सकें। अपने इस ट्वीट के साथ उन्होंने #IndiaTogether का इस्तेमाल किया है।

वही टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा, ‘अगर हम सभी एक साथ खड़े हों तो कोई भी ऐसी समस्या नहीं है जिसका हल नहीं निकाला जा सकता। आइए, एकजुट रहें और हमारे आंतरिक मुद्दों को हल करने की दिशा में काम करें। #IndiaTogether

सोशल मीडिया पर भी क्रिकेटर्स के ट्वीट को काफी सपोर्ट मिल रहा है। हैशटैग इंडिया अगेंस्ट  प्रोपगंडा ट्रेंड कर रहा है। 

इसी बीच प्रज्ञान ओझा ने भी ट्विटर पर रिहाना को जवाब दिया है। 

वही इन सब के अलावा किसान आंदोलन पर रिहाना की बात क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) को भी पसंद नहीं आई और उन्होनें रिहाना के ट्वीट का जवाब काफी तीखे अंदाज में दिया है। ओझा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘मेरा देश हमारे किसानों पर गर्व करता है और जानता है कि वो कितने अहम हैं। मुझे यकीन है कि इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। हमें हमारे अंदरूनी मामलों में किसी बाहरी शख्स के दखल की जरूरत नहीं है।’हालांकि अपने इस ट्वीट में किसी भी क्रिकेटर्स ने रिहाना (Rihanna) का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ तौर पर इस पॉप स्टार की तरफ था। इन सबका मानना है भारत के खिलाफ किसी भी तरह प्रोपेगेंडा नहीं चलाना चाहिए क्योंकि ये भारत का आंतरिक मामला है।

Leave a Reply

Next Post

मनरेगा से संवर रही जिन्दगी : आजीविका संवर्धन के साथ रोजगार के नए साधन भी विकसित कर रहा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 4 फरवरी 2021। प्राचीन काल से ही जहां-जहां आबादी बसती गई, वहां परंपरागत ढंग से जलस्रोत के साधन के रूप में तालाबों का निर्माण किया जाता रहा है। निस्तारी और सिंचाई के साधन के रूप में आज भी तालाबों की महत्ता बरकरार है। आधुनिक […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं