भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका : अफ्रीका दौरे से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, 4 खिलाड़ी चोटिल, हो सकते हैं बाहर!

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 दिसम्बर 2021 ।: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कभी भी हो सकता है. लेकिन इस ऐलान से पहले ही भारतीय टीम की टेंशन बढ़ती दिख रही है. माना जा रहा है कि टीम के चार खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं, जिसकी वजह से वह साउथ अफ्रीका दौरे पर नहीं जाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबक रवींद्र जडेजा, शुभमन गिल, ईशांत शर्मा और अक्षर पटेल चोट के कारण साउथ अफ्रीकी दौरे से बाहर हो सकते हैं. माना जा रहा है कि बुधवार को जब भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान होगा, तब इन खिलाड़ियों का नाम शामिल नहीं होगा. 

रवींद्र जडेजा कानपुर टेस्ट के दौरान चोटिल हुए थे, इसी वजह से वो मुंबई में भी टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे. वहीं, शुभमन गिल को भी फील्डिंग करते वक्त चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह ओपनिंग करने नहीं आ पाए थे. ईशांत शर्मा भी चोट के चलते मैच नहीं खेल पाए थे. 

ऐसे में अगर चार खिलाड़ी साउथ अफ्रीका दौरे पर साथ नहीं जुड़ते हैं तो टीम इंडिया के लिए टेंशन बढ़ सकती है. क्योंकि साउथ अफ्रीका में तीन मैचों की सीरीज है, कोरोना काल के चक्कर में स्क्वॉड में 20 खिलाड़ियों को शामिल करना होगा. ताकि किसी भी तरह की रिप्लेसमेंट को भरा जा सके.  टेस्ट टीम के ऐलान का इसलिए भी खास है क्योंकि इस सीरीज़ से अजिंक्य रहाणे के भविष्य का फैसला भी हो सकता है. अजिंक्य रहाणे खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, टीम में उनकी जगह पर भी संशय है. ऐसे में माना जा रहा है कि या तो रहाणे की टीम से विदाई हो सकती है या उनसे उप-कप्तानी छीनी जा सकती है. 

Leave a Reply

Next Post

अंंबिकापुर सड़क निर्माण में बड़ा घोटाला, 70 करोड़ के काम के बदले में 94 करोड़ रुपए भुगतान किए गए

शेयर करेअनिल राय,एमडी सीजीआरडीए, रायपुर जी एस सोलंकी, महाप्रबंधक, मानसिंह ध्रुव, परियोजना प्रबंधक, सचिन शर्मा,प्रबंधक वित्त, निशेस भट्ट, आहरण एवं सवितरण अधिकारी, रश्मि वैश्य, उप परियोजना प्रबंधक, अभिषेक विश्वकर्मा, सहायक परियोजना प्रबंधक, सुनील कुमार पांडेय, टीम लीडर, सुशील अग्रवाल, ठेकेदार, राहुल सोनी,प्रबंधक ए आरसी टेस्टिंग दिल्ली, शंकर अग्रवाल के विरुद्ध […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल