आईपीएल में 18 महीने बाद कप्तान बने विराट कोहली, पंजाब के खिलाफ संभाली आरसीबी की कमान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 अप्रैल 2023। आईपीएल में विराट कोहली को एक बार फिर से कप्तानी करने का मौका मिला है। टूर्नामेंट के 16वें सीजन के 27वें मैच में कोहली पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी के कप्तान बनकर मैदान पर उतरे। टीम के नियमित कप्तान फाफ डुप्लेसिस फील्डिंग के लिए फिट नहीं हैं। वह सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर आएंगे। डुप्लेसिस बल्लेबाजी करने के बाद मैदान पर नहीं आएंगे। उनकी जगह विजयकुमार इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतरेंगे।

कोहली ने 18 महीने बाद आईपीएल में कप्तानी की है। पिछली बार वह 11 अक्तूबर 2021 को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ कप्तान के रूप में उतरे थे। आईपीएल के एलिमिनेटर मैच में आरसीबी की टीम हार गई थी। उसके बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। इस बारे में उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि इस सीजन के बाद वह कप्तानी नहीं करना चाहते हैं।

कप्तान के रूप में विराट का रिकॉर्ड
पंजाब के खिलाफ मैच से पहले कोहली ने 2011 से 2021 तक 140 मैचों में आरसीबी की कप्तानी की थी। इस दौरान 64 मैच में टीम को जीत और 69 मुकाबलों में हार मिली थी। तीन मैच टाई हुए थे। चार मुकाबलों में नतीजा नहीं आया था।

जनवरी 2022 में छोड़ी थी टीम इंडिया की कमान
कोहली जनवरी 2022 के बाद पहली बार किसी मैच में कप्तानी कर रहे हैं। पिछली बार उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। उन्होंने 2021 के अंत में टी20 की कप्तानी छोड़ी थी। वहीं, दिसंबर 2021 में उन्हें वनडे की कप्तानी से हटाया गया था।

पंजाब के भी कप्तान मैच में नहीं
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब के नियमित कप्तान शिखर धवन इस मैच के लिए भी फिट नहीं हैं। उनकी जगह सैम करन कप्तानी कर रहे हैं। पंजाब की टीम में लियाम लिविंगस्टोन की वापसी हुई। वह पहली बार इस सीजन में खेल रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

पुंछ आतंकी हमले का भयावह मंजर... किसी की टांग तो किसी का हाथ बिखरा पड़ा था सड़क किनारे, देखकर कांप गई रूह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 21 अप्रैल 2023। पुंछ जिले के भाटादूड़ियां इलाके में सैन्य वाहन पर आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए। आतंकियों ने पहले गोलियां चलाईं फिर ग्रेनेड दागे, जिससे वाहन में आग लग गई। जवान आग में झुलस गए। एक जवान गंभीर रूप से […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं