चालान कटने की खबर बनने पर विवेक ओबेरॉय ने जताया दुःख, कही ये बड़ी बात

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमे वो बिना हेलमेट और मास्क लगाए बाइक चलाते नजर आए थे। ये बाइक चलाना एक्टर को मंहगा पड़ गया था। मुंबई पुलिस ने इसपर कार्रवाई की थी और उनका चालान भी काटा था। अब इस विवाद पर विवेक ने अपनी प्रतिक्रया दी है और इस खबर को ‘नेशनल न्यूज़’ बनने पर अपना दुःख भी जताया है।

दरअसल विवेक का कहना है कि सभी ने चालान कटने जैसी छोटी सी बात का मुद्दा बना दिया। ये तो किसी आम इंसान के साथ भी हो सकता था। मैंने इस मुद्दे को मजाक में टालने की कोशिश की थी लेकिन ऐसा नहीं है कि मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ा।  एक न्यूज़ पोर्टल से बातचीत करते हुए विवेक ने कहा कि जब ये मामला हुआ था उसी हफ्ते में मैंने किसान परिवारों के बच्चों के लिए 16 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप की घोषणा की थी और उसी वक़्त हेलमेट नहीं पहनने पर मुझपर जुर्माना लगाया गया और इसी बात की नेशनल न्यूज़ भी बन गई। जिसके बारे में हर जगह चर्चा हुई। सोशल मीडिया से लेकर टीवी और अखबारों में इसे छापा गया। क्या मैं ऐसा अकेला इंसान हूं जिसने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना और खबर बन गई। 

 बातचीत में विवेक ओबेरॉय ने कहा कि मैं चालान वाली हैडलाइन के हर जगह होने से थोड़ा परेशान हो गया कि मैंने स्कॉलरशिप की घोषणा की जो लोगों की जिंदगी को बदल सकती है उस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन मेरी मूर्खतापूर्ण गलती पर है जो मैंने की थी उसे नैशनल न्यूज बना दिया गया।

बता दें, विवेक ओबरॉय ने खुद 14 फरवरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था।इस वीडियो में एक्टर बिना हेलमेट गाड़ी चलाते हुए नजर आ रहे हैं। मुंबई पुलिस ने विवेक ओबेरॉय पर आईपीसी की धारा 188, 269, मोटर वेहिकल एक्ट की धारा 129, 177 और एपेडमिक एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। ये पूरा मामला मामला जुहू पुलिस ने दर्ज किया था। 

Leave a Reply

Next Post

कोरोना का बढ़ता कहर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगो से नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील

शेयर करेसभी से पात्रतानुसार टीकाकरण में सहयोग का किया आग्रह इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 16 मार्च 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों का कड़ाई से पालन करने और पात्रतानुसार टीकाकरण के कार्य में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना […]

You May Like

छात्रों की गूंज का प्लान ‘डीकोड’....|....मेरठ में 44 सील भवनों पर गरज रहा बुलडोजर....|....'इतिहास पढ़ाओ मत, दिखाओ': जड़ें मजबूत होंगी तो अपने हिसाब से पैर फैलाऊंगा....|....नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात के बाद बोले मंत्री संजय निषाद, जो निषाद समाज के साथ हम उसके साथ....|....जिनपिंग से मोदी की दो टूक: रिश्ते आगे बढ़ाने हैं तो सीमा पर शांति जरूरी....|....तारा क्षेत्र के जंगल आदिवासियों के जीवन आधार, भाजपा सरकार ने उसको नीलाम कर दिया - भूपेश बघेल....|....80’s के रेट्रो जादू में डूबा ‘द मशरूम्स’....|....चलती मालगाड़ी के इंजन पर पत्थर फेंकना पड़ा भारी....|....25 सितंबर को ‘लव लॉटरी’ में खुलेगा रिश्तों और कानून का नया राज....|....कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों लोगों के साथ निर्दोष व्यक्तियों को न्याय दिलाने एसपी ऑफिस पहुंचे