कोरोना का बढ़ता कहर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगो से नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील

indiareporterlive
शेयर करे

सभी से पात्रतानुसार टीकाकरण में सहयोग का किया आग्रह

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 16 मार्च 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों का कड़ाई से पालन करने और पात्रतानुसार टीकाकरण के कार्य में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई की सफलता के लिए यह जरूरी है कि पात्रतानुसार सभी लोग टीका लगवाएं। श्री बघेल ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी लोग मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, सेनेटाईजर का उपयोग करें और साबुन से बार-बार हाथ धोएं। इन उपायों का पालन कर कोरोना से बचा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए सभी लोग पात्रतानुसार टीकाकरण में सहयोग करें। टीका लगाने और लगवाने का काम आपके बिना पूरा नहीं होगा। टीका लगाने के बाद भी मास्क, सुरक्षित दूरी तथा हाथों को साबुन से बार-बार धोने जैसे उपाय करते रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार के साथ समाज के सभी वर्गों के सहयोग से ही छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण को रोकने में हम अब तक काफी हद तक सफल हुए हैं। उम्मीद है कि भविष्य में भी सभी के सहयोग से हम कोरोना को रोकने में सफल होंगे।

Leave a Reply

Next Post

करोना की सैम्पल टेस्टिंग बढ़ाए वैक्सीनेशन के लिए करें प्रचार-प्रसार

शेयर करेकलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 16 मार्च 2021। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज समय-सीमा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना की सैम्पल टेस्टिंग बढाएं। उन्होंने खण्ड स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी को सैम्पल कलेक्शन […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग