यूएई में भारतीय क्लीनर पामीला को मिले 22 लाख रुपये, खुशी से बोली- सपना लग रहा है….

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दुबई 11 दिसंबर 2023। दुबई में एक क्लीनर की मेहनत उस समय रंग लाई जब उसे एक ही झटके में  22 लाख भारतीय रुपये का अवार्ड दिया गया। दरअसल, अरब देश UAE में पिछले 13 साल से क्लीनर का काम करने वाली पामीला कृष्णन को एमिरेट्स लेबर मार्केट अवार्ड में एक लाख दिरहम यानी 22 लाख भारतीय रुपये का अवार्ड दिया गया है। पामीला केरल के पलक्कड़ जिले की रहने वाली है। वह पिछले 13 सालों से कैनेडियन मेडिकल सेंटर में क्लीनर का काम करती है।
 
लग रहा कि मैं अभी भी सपना देख रही हूं….
पामीला को यह अवार्ड पहले एमिरेट्स लेबर मार्केट अवार्ड के तहत अन्य व्यावासयिक श्रेणी में विशिष्ट कार्य के लिए दिया गया है।  अपनी शुशी जताते हुए पामीला ने कहा कि मैं अभी भी सदमे में हूं. मुझे आश्चर्य हो रहा है. मैं अभी भी इसके बारे में सपना देख रही हूं.मेहमान और सरकारी अधिकारियों के सामने मैं हैरान थी. मुझे खुशी भी हुई, लेकिन लग रहा कि मैं अभी भी सपना देख रही हूं. 
 
51 साल की पामीला मलयालम बोलती हैं. पामीला पिछले 13 सालों से कैनेडियन मेडिकल सेंटर में क्लीनर का काम करती हैं।  पामीला के साथ ही काम करने वाली श्रीजा ने कहा, “पामीला जब अपना पुरस्कार लेने मंच पर गई तो हमें चिंता थी कि वह डरी हुई होगी, लेकिन यह देखकर अच्छा लगा कि वह बहुत ही आश्वस्त थी और उसने कोई घबराहट नहीं दिखाई, किसी भी परिस्थिति में वह मुस्कुराते रहती है और अपना 100 प्रतिशत देती है।

Leave a Reply

Next Post

चीन का भूटान पर कब्जे का प्लान ! जाकरलुंग घाटी में बना रहा 2 बड़े गांव, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोली पोल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजिंग 11 दिसंबर 2023। यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के प्रोफेसर रॉबर्ट बार्नेट ने अपनी एक ताजा रिपोर्ट में भूटान को लेकर चीन के घटिया इरादों की पोल खोली है। सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए चीन के भूटान पर कब्जे के इस प्लान का खुलासा किया गया है। रिपोर्ट […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग