भाजपा संसदीय दल की बैठक: पीएम मोदी बोले- बजट में गरीबों के हित को प्राथमिकता दी गई; सांसदों को दी यह हिदायत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 फरवरी 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा संसदीय दल की बैठक के लिए संसद पहुंचे। भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूनियन बजट 2023 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अर्जुन राम मेघवाल भाजपा संसदीय दल की बैठक में पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार की ओर से पेश किए गए हर बजट में गरीबों के हित को प्राथमिकता दी गई। केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद भाजपा के संसदीय दल की पहली बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी इसे चुनावी बजट नहीं कह रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को बजट पेश किया था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट में समग्र विकास और समाज के हर वर्ग के हितों का प्रस्ताव है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पीएम मोदी का हवाला देते हुए बताया कि पीएम ने कहा कि जो लोग वैचारिक रूप से भाजपा के विरोधी रहे हैं, उन्होंने भी बजट का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री ने सांसदों, खास कर शहरों से आने वाले सांसदों से खेल कार्यक्रम आयोजित करने को कहा, क्योंकि ऐसा देखा गया है कि शहर के युवा खेलों में ज्यादा हिस्सा नहीं ले रहे हैं। उन्होंने  विभिन्न जी20 बैठकों के लिए भारत आने वाले विदेशी मेहमानों ने देश में उनकी आवभगत की सराहना की है।

पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव को लेकर भी सांसदों को हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अगर आप सब जनता से ठीक से जुडे़ रहते हैं, तो एंटी इनकंबेंसी नहीं होगी। सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में जाएं और जनता से जुड़े रहें। इससे पहले भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने को कहा था। उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव में केवल 400 दिन बचे हैं।

Leave a Reply

Next Post

नागपुर टेस्ट से पहले विराट कोहली का फोन खोया, ट्वीट कर जताया दुख

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नागपुर 07 फरवरी 2023। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली नागपुर टेस्ट से पहले काफी दुखी हैं। उनके दुख की वजह है, नए फोन का खो जाना। कोहली ने खुद ट्वीट कर बताया है कि उनका नया फोन खो गया है और इससे बड़ा दुख […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां