समर्थन मूल्य पर धान और मक्का उपार्जन के लिए अब 10 नवम्बर तक होगा किसानों का पंजीयन

indiareporterlive
शेयर करे

किसानों की सुविधा को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 नवम्बर तक बढ़ाई पंजीयन की तिथि

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 28 अक्टूबर 2020। किसानों की सुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर खाद्य विभाग ने खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान और मक्का उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन की तारीख को 10 नवम्बर तक बढ़ा दिया है। पूर्व में पंजीयन की तारीख 31 अक्टूबर तक निर्धारित थी, जिसमें यह वृद्धि की गई है।

राज्य शासन के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश के सभी संभागायुक्त, जिला कलेक्टरों, पंजीयक सहकारी संस्थाएं और अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक को पत्र जारी करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

राजस्व मण्डल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया संभागायुक्त ने

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 28 अक्टूबर 2020। बिलासपुर में राजस्व मण्डल के निर्माणाधीन भवन का आज संभागायुक्त डाॅ.संजय अलंग ने निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बिलासपुर में पुराने राजस्व मण्डल कार्यालय के भवन के समीप ही 6 करोड़ 11 लाख की […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान