पर्यावरण संरक्षण औऱ पक्षी बचाओ की खास प्रदर्शनी में शामिल हुए मिलिंद गुणाजी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ -अनिल बेदाग़-

मुंबई 29 दिसंबर 2021। एक एक्टर, एक राइटर और एक होस्ट होने के साथ साथ मिलिंद गुणाजी एक उम्दा फोटोग्राफर भी हैं, इस बात का जिक्र उन्होंने बहुत बार किया है। मिलिंद के पास उनके द्वारा निकाले गए 2 से 3 हजार अद्भुत चिड़ियों के फोटोज का कलेक्शन हैं। जिसकी प्रदर्शनी शायद बहुत ही जल्द मिलिंद करे।  हाल ही में सिंधुदुर्ग में बेटे की शादी और मुम्बई में ग्रैंड रिसेप्शन के बाद मिलिंद वापस अपने काम पर लौट आये हैं । लेकिन इस बार उनका ये काम उनका जुनून हैं। जी हाँ पर्यावरण संरक्षण और पक्षी बचाओ जैसे नेक कॉज से मिलिंद हमेशा जुड़े रहते हैं। और जहाँ क्यूरेटेड 100 पक्षियों की खूबसूरत फोटोग्राफी की प्रदर्शनी वो भी एक सामाजिक संदेश के साथ हो तो मिलिंद जरूर वहाँ पहुँचते हैं । तभी तो मुकेश पारपियानी-क्यूरेटेड 100 चुनिंदा फ़ोटोग्राफ़रों द्वारा के खजाने से रखी फोटो प्रदर्शनी ‘ बर्ड्स एज़ मैसेंजर ऑफ़ पीस ‘ के इस खास प्रदर्शनी में मिलिंद गुणाजी ने भाग लिया। मिलिंद कहते हैं कि ” मुझे बचपन से ही फोटोग्राफी का शौक रहा हैं। मेरे पिताजी ने मुझे बचपन मे ही तीन ब्लैक एंड वाइट कैमरा दिया था। उनका कहना था कि मेरी फ्रेमिंग बहुत कमाल की हैं। जब मैं महाराष्ट्र के खूबसूरत किलों और पर्यटक स्थानों पर ट्रेकिंग के लिए जाता था तब मैंने बहुत तस्वीरें कैप्चर की । एक बार मैं अपने शो भटकान्ति के शूट के लिए अलीबाग के कोलाबा किले के खोज के दौरान बाल बाल बचा, तब हाई टाइड के चलते मै लगभग डूबते डूबते बचा जो मेरी जिंदगी का बहुत डरावना पल था । आपको बता दे कि मिलिंद गुणाजी अनीस बज्मी के निर्देशन में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के साथ भूल भुलैया 2′, राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा अभिनीत ‘हिट’, ब्रूस ली के हमशक्ल और अली फजल के साथ ‘विंग्स ऑफ गोल्ड’ ,अजय देवगन के साथ एक फ़िल्म कर रहे हैं जिसकी घोषणा जल्द ही होगी और एक शीर्ष बॉलीवुड अभिनेता के साथ एक वेब सीरीज कर रहे हैं । इसके साथ साथ वे महाराष्ट्र सरकार के वन और वन्यजीव के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। मिलिंद महाराष्ट्र  टूरिज्म के कमिटी मेंबर में हैं जहाँ वो पर्यटन और फोर्ट (किला) के विकास में भी अद्भुत भूमिका निभाते हैं ।

Leave a Reply

Next Post

नीट-पीजी काउंसलिंग: रेजिडेंट डाक्टरों के विरोध पर सुप्रीम कोर्ट में लेटर पिटीशन पर स्वत: संज्ञान लेने की मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 दिसंबर 2021। एनईईटी-पीजी काउंसलिंग में देरी के खिलाफ रेजिडेंट डाक्टरों के विरोध पर स्वत: संज्ञान लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक पत्र याचिका दायर की गई है। एडवोकेट विनीत जिंदल ने रेजिडेंट डाक्टरों द्वारा किए गए विरोध के संबंध में पत्र याचिका […]

You May Like

जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल....|....परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन