राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना कहा- पीएम में इतनी हिम्मत नहीं कि चीन का नाम ले सकें

indiareporterlive
शेयर करे

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला

‘पीएम में हिम्मत नहीं कि चीन का नाम ले पाएं’

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 06 अगस्त 2020।  लद्दाख में LAC पर चीन के साथ जारी गतिरोध पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला जारी है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।  उन्होंने कहा कि भूल जाएं कि हम चीन के सामने खड़े हो सकते हैं. प्रधानमंत्री मोदी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वो चीन का नाम तक ले पाएं। 

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में एक खबर को भी साझा किया है, जिसमें कहा गया है कि चीन के अतिक्रमण की बात कबूलने वाले दस्तावेज को रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट से हटाया गया ।  दरअसल, रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर एक डॉक्यूमेंट अपलोड किया था, जिसमें कहा गया था कि लद्दाख के कई इलाकों में चीनी सेना के अतिक्रमण की घटनाएं बढ़ीं। 

‘पीएम को बचा रहा रक्षा मंत्रालय’

उधर, इस पूरे मद्दे को लेकर कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की. उन्होंने कहा कि चीन की सेना ने हमारी जमीन पर अतिक्रमण किया. हमारी सेना LAC पर लड़ रही है, लेकिन सरकार का बयान भ्रामक है. ITBP पीछे हट रही है, लेकिन चीन की सेना पीछे नहीं हट रही। 

अजय माकन ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि हमारे इलाके में कोई भी नहीं घुसा, ना ही किसी ने हमारी जमीन पर कब्जा किया।  लेकिन रक्षा मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर जून में हुई गतिविधियों को लेकर जानकारी दी. बाद में उसे हटा दिया गया. क्या रक्षा मंत्रालय प्रधानमंत्री को बचा रहा है। 

अजय माकन ने कहा कि गलवान घाटी में चीन की दखलअंदाजी बढ़ रही है. 17-18 मई को अलग-अलग इलाकों में चीनी सेना ने अतिक्रमण किया. ये बातें रक्षा मंत्रालय के कागजात में कही गई है, लेकिन पीएम मोदी ने 19 जून को इससे इंकार कर दिया। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि 15 जून को गलवान घाटी में दोनों देशों की सेना के बीच हिंसक झड़प हुई. रक्षा मंत्रालय के कागजात में ये भी कहा गया कि LAC पर गतिरोध लंबे समय तक बने रहने की संभावना है. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए. रक्षा मंत्रालय का कागजात सही है या पीएम मोदी का बयान और क्यों कागजात को वेबसाइट से हटाया गया. हम इसकी जानकारी चाहते हैं। 

अजय माकन ने कहा कि हम चाहते हैं कि सरकार अपना रोडमैप बताए. कब तक गतिरोध जारी रहेगा. सर्दी आ रही है, उसे लेकर हमारी क्या तैयारियां हैं. कांग्रेस की मांग है कि सरकार देश की जनता को सच्चाई बताए. सरकार बताए कि हालात से निपटने के लिए उसकी क्या रणनीति है। 

अजय माकन ने साथ ही सरकार से संसद सत्र बुलाने की मांग की. उन्होंने कहा कि सरकार चीन से जारी गतिरोध पर चर्चा के लिए संसद का सत्र बुलाए. कोरोना और स्लोडाउन के साथ ये भी एक अहम मुद्दा है। 

Leave a Reply

Next Post

टीवी स्टार समीर शर्मा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

शेयर करेपुलिस सूत्रों ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए कारण स्पष्ट नहीं है अंदेशा है कि समीर ने सोमवार को सुसाइड किया और इसकी खबर दो दिन बाद पता चली ‘सास भी कभी बहू थी’ और ‘कहानी घर-घर की’ सीरियल से मशहूर टीवी इंडस्ट्री […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर