‘सुप्रीम कोर्ट से अब नहीं रही कोई उम्मीद’, कपिल सिब्बल ने SC के हालिया फैसलों पर जताई नाराजगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 8 अगस्त 2022 । राज्यसभा के सांसद और सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट के कुछ हालिया फैसलों पर नाराजगी जाहिर की है और स्पष्ट लहज़ें में कहा है कि उनमें अब शीर्ष अदालत को लेकर कोई उम्मीद नहीं बची है. सिब्बल ने कहा, ‘अगर आपको ऐसा लगता है कि आपको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलेगी, तो आप गलत हैं. और मैं यह बात शीर्ष अदालत में 50 साल के अपना अनुभव को पूरा करने के बाद कह रहा हूं.’

कपिल ने कहा कि भले ही सुप्रीम कोर्ट ने कई ऐतिहासिक फैसले सुनाएं हों, लेकिन इससे जमीनी हकीकत शायद ही कभी बदलेगी. उन्होंने कहा, ‘इस साल सुप्रीम कोर्ट में मेरा 50 साल का अभ्यास पूरा हो रहा है और पचास साल के बाद मैं यह कह रहा हूं कि अब मुझे इस संस्थान से कोई उम्मीद नहीं रह गई है. लोग सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसलों के बारे में बात करते हैं. लेकिन जो जमीनी स्तर पर घटित होता है, उसमें बहुत बड़ा फर्क देखा जाता है. सुप्रीम कोर्ट ने निजता पर फैसला दिया, लेकिन ईडी के अधिकारी आपके घर में आ रहे हैं. अब निजता कहां है?’

गुजरात दंगों पर दिए फैसले पर जताई निराशा

कपिल सिब्बल ने यह टिप्पणी एक पीपुल्स ट्रिब्यूनल में की, जो 6 अगस्त को दिल्ली में कैंपेन फॉर जुडीशियल अकाउंटेबिलिटी एंड रिफॉर्म (CJAR), पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (PUCL) एंड नेशनल अलायंस ऑफ पीपल्स मूवमेंट्स (NAPM) द्वारा ‘नागरिक स्वतंत्रता के जुडीशियल रोलबैक’ पर आयोजित किया गया था. इस पीपुल्स ट्रिब्यूनल का फोकस पूरी तरह से 2009 के छत्तीसगढ़ में आदीवासियों के नरसंहार और 2022 के गुजरात दंगों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसलों पर था.

सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों पर नाराजगी

सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले की भी आलोचना की, जिसमें अदालत ने गुजरात दंगों (2002) में पीएम नरेंद्र मोदी और कई अन्य लोगों को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से मिली क्लीन चिट को चुनौती देने वाली एक याचिका को खारिज कर दिया था. यह याचिका कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जकिया जाफरी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी. कपिल ने ईडी के सबसे बड़े हथियार ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ को बरकरार रखने को लेकर भी अदालत की आलोचना की. अदालत ने पीएमएलए कानून को जायज़ ठहराया था और कहा था कि ईडी को जो भी अधिकार मिले हैं, वो सही हैं. सिब्बल ने छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों के वक्त सुरक्षा बलों द्वारा 17 आदिवासियों की हत्या की स्वतंत्र जांच की मांग वाली 2009 में दायर याचिका को खारिज करने के कोर्ट के फैसले की भी निंदा की.

Leave a Reply

Next Post

लंबी उम्र जीने वाले अपनाते हैं ऐसी लाइफस्टाइल, आप करें ट्राई, नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरूरत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 8 अगस्त 2022 । सेहत को सबसे बड़ी नियामत माना जाता है। अगर आप फिट हैं, आपकी हेल्थ अच्छी है  तो कुछ भी अचीव कर सकते हैं। इसके लिए आपको बहुत एफर्ट्स करने की जरूरत नहीं है। सबसे जरूरी है खुद को पॉजिटिव […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार