‘इतिहास में भी प्रोटेम स्पीकर कभी मुद्दा नहीं रहा’, 18वीं लोकसभा के पहले सत्र से पूर्व बोले रिजिजू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 जून 2024। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत आज से हो रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भर्तृहरि महताब को राष्ट्रपति भवन में प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। सात बार के सांसद भर्तृहरि महताब को अध्यक्षों के एक पैनल के साथ सोमवार और मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही चलाने का काम सौंपा गया है। ये 18वीं लोकसभा के सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। बुधवार को नए अध्यक्ष के चुनाव के दौरान वह सदन की अध्यक्षता करेंगे। बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू ने 20 जून को महताब के साथ अद्यक्षों के एक पैनल की नियुक्ति की थी। किरेन रिजिजू ने कहा, “मैंने सभी नेताओं से मुलाकात की है। सभी इस बात पर सहमत हैं कि भारतीय संसद के इतिहास में प्रोटेम स्पीकर कभी मुद्दा नहीं रहा और प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति मूल रूप से नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने और नए अध्यक्ष के चुनाव में मदद करने के लिए होती है।”

सोमवार को किरन रिजिजू ने कहा कि वह संसद को चलाने के लिए समन्वय की सकारात्मक रूप से उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि वह संसदीय कार्य मंत्री के तौर पर संसद सदस्यों की मदद के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। रिजिजू ने कहा, 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत आज से हो रही है। मैं सभी नवनिर्वाचित माननीय सदस्यों का स्वागत करता हूं। मैं सकारात्मक रूप से सदन चलाने के लिए समन्वय की उम्मीद कर रहा हूं।

प्रोटेम स्पीकर को लेकर विपक्ष का विवाद

बता दें कि प्रोटेम स्पीकर को लेकर विपक्ष लगातार भाजपा पर निशाना साध रहा है। विपक्ष परंपराओं का हवाला देते हुए उपाध्यक्ष का पद सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस को देने की मांग कर रहा है। विपक्ष के.सुरेश को प्रोटेम बनाने की मांग पर अड़ा है। इस पर किरन रिजिजू ने बताया कि महताब लगातार सात बार चुनाव जीते हैं जबकि के.सुरेश 1998 और 2004 में दो चुनाव हारे हैं। ऐसे में उनका रिकॉर्ड लगातार चार चुनाव जीतने का ही है। दूसरी ओर विपक्ष का कहना है कि के.सुरेश आठ बार चुनाव जीते हैं। महताब ने पहली बार 1998 में लोकसभा चुनाव जीता जबकि सुरेश 1989 से ही लोकसभा सदस्य हैं। दो चुनाव हारने से यह तथ्य नहीं बदलता कि वह आठ बार सांसद रहे हैं जो महताब से एक कार्यकाल अधिक है। 

Leave a Reply

Next Post

'अमेरिका को साइंस में भारतीय छात्रों की जरूरत, चीनियों की नहीं', यूएस के उप-विदेश मंत्री का बड़ा बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 25 जून 2024। अमेरिका के उप-विदेश मंत्री ने एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अमेरिका को विज्ञान विषय की पढ़ाई के लिए भारतीय छात्रों की जरूरत है, चीन के छात्रों की नहीं। उन्होंने कहा कि मानविकी जैसे विषयों की पढ़ाई […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार