‘सीएम कानून से ऊपर नहीं, एजेंसी अपना काम कर रही’, ईडी बनाम झारखंड सरकार पर बोले राज्यपाल राधाकृष्णन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 18 जनवरी 2024। ईडी ने झारखंड की प्रधान सचिव के पत्र के जवाब में राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्रीय शक्तियों को हथियारे की कोशिश के आरोप लगाए हैं। ईडी और झारखंड अधिकारियों के बीच चल रहे चिट्ठी वॉर के बीच झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय अपना कर्तव्य का पालन कर रहा है, कोई भी मुख्यमंत्री कानून के ऊपर नहीं हैं। राज्यपाल ने एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही है। 
सूत्रों की मानें तो प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने 13 जनवरी को मुख्यमंत्री सोरेन को पत्र लिखकर भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 16 से 20 जनवरी के बीच पूछताछ के लिए उपलब्ध रहने की बात कही है। बताया जा रहा है कि सीएम सोरेन ने ईडी को बताया कि उनका बयान 20 जनवरी को दर्ज किया जा सकता है। 20 जनवरी को कानून व्यवस्था की स्थिति की चिंताओं के बारे में पूछे जाने पर राधाकृष्णन ने कहा कि मुझे नहीं लगता इससे कानून व्यवस्था प्रभावित होगी। ईडी तो बस अपना कर्तव्य निभा रहा है। जांच एजेंसी का जवाब देना मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है। 

मंगलवार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पत्रकारों से कहा था कि ईडी की कार्रवाई राज्य के लोगों में जोश है। इस पर जवाब देते हुए राज्यपाल ने कहा कि जनता को गुस्सा क्यो आएगा। अगर आप नेता बनना चाहते हैं, तो आपको जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए। गौरतलब है कि ईडी के समन का विरोध करने के लिए झामुमो ने बुधवार को साहेबगंज में नौ घंटे बंद का आह्वान किया था।

Leave a Reply

Next Post

विश्व की जानी-मानी यंग शेफ यंग वेटर प्रतियोगिता का भारत में पहली बार आयोजन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 20 जनवरी 2024। पिछले चार दशकों से विश्व के आतिथ्य समुदायों को प्रेरित करती आई ‘यंग शेफ यंग वेटर’ (वाईसीवाईडब्लू) प्रतियोगिता भारत में पहली बार आयोजित होने वाली है। अजिंक्य डी वाई पाटिल यूनिवर्सिटी (एडीवाईपीयू) ने इसके लॉन्च की मेजबानी की। यह यूनिवर्सिटी विश्व-स्तरीय […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग