आजादी के बाद सबसे खराब हालात से जूझ रहा श्रीलंका, आर्थिक संकट के बीच नौ नए मंत्रियों ने ली शपथ

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलंबो 20 मई 2022। श्रीलंका अपनी आजादी के बाद सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। विदेशी कर्ज बढ़ता ही जा रहा है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित है। महंगाई चरम सीमा पार कर चुकी है और हाल ही में देश में राजनीतिक उथल-पुथल भी हो चुका है। इस बीच शुक्रवार को श्रीलंका में नौ नए कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। 

श्रीलंका फ्रीडम पार्टी (एसएलएफपी) के पूर्व मंत्री निमल सिरिपाला डी सिल्वा, निर्दलीय सांसद सुशील प्रेमजयंता, विजयदास राजपक्षे, तिरान एलेस समेत नौ मंत्रियों को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शपथ दिलाई। जबकि, पिछले सप्ताह ही चार अन्य मंत्रियों ने शपथ ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका की कैबिनेट में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत 25 सदस्य होंगे।

मंत्रियों को बांटे गए विभाग 
खबरों के मुताबिक, निमल सिरिपाला डी सिल्वा पोर्ट्स को नौसेना और उड्डयन सेवा मंत्री, सुशील प्रेमजयंता को शिक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा केहेलिया रामबुकवेला ने स्वास्थ्य मंत्री के रूप में शपथ ली और विजयदास राजपक्षे ने न्याय, जेल मामलों, संवैधानिक सुधार मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके अलावा अन्य मंत्रियों के बीच भी मंत्रालयों को वितरण किया गया। 

देखते ही गोली मारने का नहीं दिया गया आदेश 
श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने बृहस्पतिवार को संसद को बताया कि सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने का कोई आदेश रक्षा मंत्रालय को नहीं दिया गया था। विक्रमसिंघे ने कहा कि लिखित में ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया। दरअसल, खबरें सामने आईं थी कि हिंसक विरोध के बीच थलसेना, वायुसेना और नौसेना कर्मियों को सार्वजनिक संपत्ति लूटने या दूसरों को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति पर गोली चलाने का 10 मई को आदेश दिया गया। यह आदेश तब दिया गया, जब भीड़ ने राजपक्षे परिवार व उनके करीबी लोगों की संपत्ति पर हमला किया। इस घटनाक्रम पर पीएम विक्रमसिंघे ने कहा, पुलिस अपने विवेकाधिकार का इस्तेमाल कर सकती है और जरूरत पड़ने पर गोली भी चला सकती है। लेकिन इसके लिए प्रक्रियाओं का पालन करना होता है।

Leave a Reply

Next Post

ट्रक व टैंकर में टक्कर के बाद आग लगी, नौ लोग जिंदा जले, चंद्रपुर में हुआ हादसा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 20 मई 2022। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से बड़ी दुर्घटना की खबर आई है। चंद्रपुर-मूल रोड पर ट्रक व टैंकर की भिड़ंत के बाद आग लगने से नौ लोग जिंदा जल गए। मृतकों में एक ड्राइवर भी शामिल है। टैंकर डीजल से भरा था, जबकि ट्रक लकड़ी […]

You May Like

दार्जिलिंग में गूंजा संथाल समाज का इतिहास, राष्ट्रपति बोलीं- प्रकृति-विकास का संतुलन बनाए रखें....|....'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर