उमंग और उल्लास के साथ दीपोत्सव का भाई दूज के साथ हुआ समापन

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

दीपोत्सव के पांचवे दिन मंगलवार को सौभाग्य और आयुष्मान योग के मंगलकारी संयोग पर भाई-बहन के स्नेह का पर्व भाईदूज मनाया गया. बहनों ने भाई को तिलक लगाकर भाई की लंबी उम्र की कामना की.

जयपुर : पांच दिवसीय दीपोत्सव का मंगलवार को भैया दूज मनाने के साथ हर्षोल्लास श्रद्धा से समापन हुआ. पांच दिन तक दीपदान, रोशनी, लक्ष्मी पूजन, अन्नकूट, भाईदूज और एक दूसरे को दीपावली की बधाई देकर मुहं मीठा कराने का दौर चला. शहर रोशनी के इस त्यौहार में पांचों दिन डूबा रहा. कपड़े, मिठाई, मिट्टी के दीयों, लाइटों की दुकानों से लोगों ने जमकर खरीदारी की. 

पांचों दिन बड़ों के साथ बच्चों ने भी त्यौहार का ख़ूब आनंद उठाया. कार्तिक माह की अमावस्या को दीपावली पारंपरिक ढंग से उत्साह के साथ मनाई गई. अमावस्या की अंधेरी रात रविवार को देहरी पर जगमगाते दीपों से रोशन हुई और हस्त-चित्रा नक्षत्र के मंगलकारी संयोग में महालक्ष्मी पूजन कर सुख-समृद्धि और वैभव की कामना की गई. इस प्रकार धनतेरस से शुरू हुए दीपोत्सव पर्व का मंगलवार को भाई दूज के साथ समापन हुआ. 

पर्व के प्रमुख शुभ मुहूर्त में घर, दुकानों और कार्य-स्थलों के साथ घर-घर पूजन का सिलसिला देर रात तक चला. शाम ढलते ही घर की देहरी पर दीपक और आंगन रंगोली से सजाए गए. साथ ही आकर्षक आतिशबाजी भी हुई जो देर रात्रि तक चलती रही. पांच दिवसीय दिवाली पर्व के चौथे दिन सोमवार को सोमवती अमावस्या के संयोग पर गोवर्धन पूजा की गई.


Leave a Reply

Next Post

पैरा जलाने पर लगा प्रतिबंध, पर्यावरण, स्वास्थ्य और मृदा को होने वाले नुकसान को देखते हुए जारी किया गया आदेश

शेयर करे कलेक्टर ने की पैरा दान करने की अपील, सरपंचों को लिखी पाती नियम ना मानने पर होगी धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई की जायेगी बिलासपुर : फसल काटने के बाद अनुपयोगी पैरा को जलाने पर बिलासपुर अनुविभाग में प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस आदेश का उल्लंघन करने […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ