बांग्लादेश में हिंदुओं से ज्यादती: कट्टरपंथियों के खिलाफ इस्कॉन श्रद्धालु एकजुट, दुनिया के 700 मंदिरों पर प्रदर्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 23 अक्टूबर 2021। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले और इस्कॉन मंदिर में की गई तोड़-फोड़ के खिलाफ संस्था से जुड़े श्रद्धालु शनिवार को सड़क पर उतर आए हैं। इस्कॉन के आह्वान पर दुनिया भर के इस्कॉन श्रद्धालु हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह प्रदर्शन दुनिया के 150 देशों में स्थित 700 इस्कॉन मंदिरों पर चल रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से कोलकाता में चल रहे विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें भी जारी की गई हैं। 

एक श्रद्धालु की हुई थी मौत 

16 अक्तूबर को बांग्लादेश के नोआखाली में उपद्रवी भीड़ द्वारा इस्कॉन मंदिर पर हमला कर दिया गया था। इस दौरान भीड़ ने मंदिर परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की, जिसमें से श्रद्धालु की मौत भी हो गई थी। इसके अलावा घटना से पहले भी दुर्गा पंडालों को बांग्लादेश में कई जगह निशाना बनाया गया था। इन हमलों में भी चार हिंदुओं की मौत हो गई थी।  बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के क्रम में कई हिंदू परिवारों के घरों में भी आग लगा दी गई थी। इन हमलों में 20 से ज्यादा घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए थे। 

Leave a Reply

Next Post

कोरोना से 1 दिन में 666 लोगों की मौत के आंकड़े ने डराया, एक्टिव केस घटे; नए मामलों में भी कमी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 अक्टूबर 2021। देश में एक दिन में कोरोना के 16,326 नए केस ही मिले हैं, लेकिन मौतों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है, जो डराने वाला है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के चलते 666 लोगों के मरने की खबर […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान