मणिपुर में  सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, सात उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 17 मई 2025। मणिपुर के विभिन्न जिलों में सुरक्षा बलों ने सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इम्फाल ईस्ट जिले से शुक्रवार को केसीपी के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया, जो जबरन वसूली (एक्सटॉर्शन) की गतिविधियों में संलिप्त थे। इसके अलावा, गुरुवार को चुराचांदपुर जिले के तुईबोंग क्षेत्र से चिन-कुकी नेशनल डिफेंस फोर्स का एक सक्रिय कैडर पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि वह संगठन के लिए युवाओं की भर्ती, सीमा पार हथियारों व कैडर की आवाजाही और जबरन वसूली जैसी गतिविधियों में शामिल था। इम्फाल ईस्ट के वांगखई अयांगपाली इलाके से शुक्रवार को प्रतिबंधित संगठन प्रेपाक (प्रो) का एक सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किया गया, जो जबरन वसूली में लिप्त था।

इसके अलावा इम्फाल वेस्ट के मयंग लांगजिंग क्षेत्र से गुरुवार को इसी संगठन का एक और सदस्य पकड़ा गया। थोउबाल जिले के संगाइयुम्फम चेरापुर मयाई लैकाई इलाके से प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पाम्बेई) का एक सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किया गया, जो जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था। बिष्णुपुर जिले के त्रोंगलाओबी माखा लैकाई से गुरुवार को प्रेपाक (प्रो) का एक और सदस्य गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि वह संगठन के लिए युवाओं की भर्ती कर उन्हें म्यांमार भेजने के काम में संलिप्त था। इस बीच, शुक्रवार को सेनापति जिले से चार हथियार भी बरामद किए गए, जिनमें दो बोल्ट-एक्शन सिंगल बैरल राइफलें, एक .22 बोल्ट-एक्शन राइफल और एक 9 एमएम पिस्टल (मैगजीन सहित) शामिल हैं, पुलिस ने बताया।

Leave a Reply

Next Post

सीआरपीएफ केवल सीमाओं की सुरक्षा ही नहीं, पर्यावरण और समाज कल्याण में भी दे रही महत्वपूर्ण योगदान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 मई 2025। पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए, शिलांग के पोलो स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (आरपीएफ ) की 67वीं बटालियन ने शुक्रवार को अपने परिसर और आसपास के क्षेत्रों लॉमाली प्यल्लुन, फॉरेस्ट कॉलोनी, बुद्ध […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल