हाथ में तिरंगा, पीठ पर खिलाड़ियों के नाम… चैंपियंस टीम इंडिया वतन वापस, फैन्स की दीवानगी ने एयरपोर्ट पर बढ़ाया जोश

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 जुलाई 2024। टीम इंडिया के चैंपियंस वतन वापस आ चुके हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम सुबह 6 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर पहुंची। एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के कई उत्साही प्रशंसक मौजूद थे, जिनकी दीवानगी देखने लायक थी। एक फैन के सीने पर विराट कोहली की तस्वीर थी और पीठ पर खिलाड़ियों के नाम गुदे हुए थे। इस फैन के हाथ में तिरंगा भी था। जैसे ही फैन्स ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को देखा, उनका जोश दोगुना हो गया। रोहित ब्रिगेड बारबाडोस से दिल्ली के टर्मिनल 3 पर पहुंची और इसके बाद आईटीसी मौर्य होटल के लिए रवाना हुई। लंबी फ्लाइट के बाद भी खिलाड़ियों के चेहरे पर थकावट नहीं दिखी। फैन्स को देखकर खिलाड़ियों के चेहरे पर एक अलग चमक नजर आई। इस दौरान एक खास फैन, जो पिछले 16 साल से टीम इंडिया का समर्थन कर रहे हैं, भी एयरपोर्ट पर दिखे। उन्होंने बताया कि वह मुंबई में होने वाली विक्ट्री परेड में भी शामिल होंगे।

एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लहराते नजर आए, जिसे देखकर फैन्स ने ‘इंडिया-इंडिया’ के नारे लगाए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और अन्य खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ देखा जा सकता है। भारतीय टीम की एक झलक पाने के लिए कई फैन्स पहले ही एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे।

Leave a Reply

Next Post

हेमंत सोरेन आज ही लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 04 जुलाई 2024। झारखंड में तेजी से बनते-बिगड़ते सियासी समीकरण के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इंडिया अलायंस विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इस बीच राज्यपाल सीवी राधाकृष्णन ने इंडी गठबंधन के नेताओं को आमंत्रित किया। थोड़ी देर में विपक्षी गठबंधन के नेता पूर्व […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल