प्रधानमंत्री मोदी बड़े फेरबदल की तैयारी में, आज हो सकता है कैबिनेट का विस्तार…इनको मिल सकता है मौका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 जुलाई 2023। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मंत्रिमंडल का आखिरी बार पुनर्गठन कर सकते हैं और इसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल भाजपा के सहयोगी दलों के कुछ नेताओं को जगह दिए जाने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आज दोपहर नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है जबकि 6 से अधिक मंत्रियों को सरकार से हटा कर पार्टी के संगठन में भेजे जाने की चर्चा है।

सूत्रों के अनुसार अनेक मंत्रियों ने तो अपने मंत्रालय के कार्यक्रमों में जाना स्थगित कर दिया है। वे मंत्रिमंडल में पुनर्गठन में अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहले राजधानी से बाहर जाने का कार्यक्रम था जिसे शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए रद्द कर दिया गया है। भाजपा  ने बीती 4 जुलाई को तेलंगाना, पंजाब, झारखंड और आंध्र प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष भी बदले थे, इनमें तेलंगाना में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस नियुक्ति के बाद कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें और तेज हो गई थीं। 

मोदी कैबिनेट में इनको जगह

मोदी कैबिनेट के नए चेहरों में पश्चिम चंपारण से तीन बार के सांसद डॉ. संजय जायसवाल के भी शामिल होने की चर्चा है। संभावना है उन्हें पहली बार केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिल सकती है। जायसवाल बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इन दोनों के अलावा पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद को केंद्रीय कैबिनेट में फिर से जगह मिल सकती है। मोदी मंत्रिमंडल में चिराग पासवान नया चेहरा हो सकते हैं।

एनडीए की बैठक

एनडीए में कुछ नए दलों के शामिल होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। भाजपा ने 18 जुलाई को दिल्ली में NDA की बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में अकाली दल की ओर से सुखबीर बादल, लोजपा के चिराग पासवान और टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू भी शामिल हो सकते हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात भी की थी।

Leave a Reply

Next Post

पंचायत चुनावों में जीत पर ममता बनर्जी ने जनता को दिया धन्यवाद, कहा- लोगों के दिल में टीएमसी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 12 जुलाई 2023। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों की गिनती जारी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को पंचायत चुनाव में टीएमसी की जीत के लिए बंगाल के लोगों को धन्यवाद दिया है। हालांकि, गिनती अभी भी जारी है। पश्चिम बंगाल में आठ जुलाई को […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम