अवैध परिवहन करते हुए एक लाख रूपये की सागौन लकड़ी जप्त की गई वन विभाग द्वारा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 26 फरवरी 2021 वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर के मार्गदर्शन में बीती रात लगभग 10 बजे बेलगहना परिक्षेत्र के करहीकछार के पास घेराबंदी कर एक वाहन वेगन आर सीजी 10 बीसी 3889 को सागौन चिरान का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जप्त लकड़ी की कीमत एक लाख रूपये आंकी गई है।

घेराबंदी के दौरान आरोपी वाहन छोड़कर भाग रहे थे उसमें से एक आरोपी को पकड़ लिया गया परंतु उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। आज के इस कार्यवाही में परमेश्वर पटेल पिता स्व. अमरनाथ पटेल उम्र 30 वर्ष साकिन करहीकछार थाना कोटा को सागौन चिराग 27 नग के साथ पकड़ा गया। उनके विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 छ.ग. काष्ठ चिरान अधिनियम 1984 एवं छ.ग. वनोपज अधिनियम 1969 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्यवाही में विजय कुमार साहू, परिक्षेत्र अधिकारी बेलगहना मो. शमीम, परिक्षेत्र सहायक बेलगहना पंकज साहू, परिसर रक्षक बेलगहना मूलेश जोशी, वनरक्षक अजय श्रीवास, शक्ति यादव एवं अन्य स्टाॅफ शामिल थे।

डीएफओ बिलासपुर वनमण्डल कुमार निशांत ने बताया कि राज्य के वनमंत्री द्वारा वनों की सुरक्षा के संबंध में कड़े निर्देश दिये गए हैं। इसके मद्देनजर वनों की सुरक्षा के लिए सतत् कारगर उपाय एवं रात्रि गश्त किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

आनलाईन लोक सेवा प्रदान करने में बिलासपुर जिला अव्वल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 26 फरवरी 2021। बिलासपुर जिला ऑनलाइन लोक सेवा प्रदान करने में राज्य में अव्वल है। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर के मार्गदर्शन में जिले में ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना अंतर्गत संचालित लोक सेवा चॉइस केन्द्रों में माह फरवरी 2021 में कुल 7000 से अधिक आवेदन ऑनलाइन […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग