एक साल में थाली 24 प्रतिशत महंगी हो गई है, कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 सितम्बर 2023। कांग्रेस ने एक बार फिर देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि महंगाई आसमान छू रही है, लेकिन सरकार कुछ ठोस कदम उठाने के बजाए ऐसे मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी हुई है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने जिस रिपोर्ट का हवाला दिया उसमें कहा गया है कि एक साल में शाकाहारी थाली 24 प्रतिशत और मांसाहारी थाली 13 प्रतिशत तक महंगी हो गई है। 

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘प्रधानमंत्री और उनका तंत्र चाहे जितनी उपलब्धियां गिना ले, हक़ीक़त यह है कि सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में नाकाम रही है। इस रिपोर्ट को ही देखिए- एक साल में थाली 24 प्रतिशत महंगी हो गई है।’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘एक तरफ बेरोज़गारी रिकॉर्ड तोड़ रही है। दूसरी तरफ़ महंगाई आसमान छू रही है। सरकार कुछ ठोस उपाय करने के बजाय सिर्फ़ इन मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी है।’

Leave a Reply

Next Post

हरियाणा पुलिस ने मोनू मानेसर को गुरुग्राम से पकड़ा, नासिर-जुनैद हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गुरुग्राम 12 सितम्बर 2023। हरियाणा पुलिस ने भिवानी में जिंदा जलाए नासिर-जुनैद हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की है। गौरक्षक मोनू मानेसर को गुरुग्राम से पुलिस ने हिरासत में लिया है। हरियाणा पुलिस अब उसे राजस्थान पुलिस के हवाले कर सकती है। मोनू मानेसर पर भिवानी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल