वैभव सूर्यवंशी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, बनाए जाएंगे ब्रांड एंबेसडर

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 30 मई 2026। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी घोषणा की है। डॉ अंसारी ने कहा कि क्रिकेट जगत में अपनी शानदार प्रतिभा और विस्फोटक बल्लेबाज़ी से पूरे देश का ध्यान आकर्षित करने वाले वैभव सूर्यवंशी को झारखंड में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्हें झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ अंसारी ने वैभव की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि भले ही उनकी टीम मैच जीतने में सफल नहीं हो पाई हो, लेकिन उन्होंने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और इतनी कम उम्र में बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाज़ों का जिस आत्मविश्वास और आक्रामक अंदाज में सामना वैभव ने किया है, वह उनकी असाधारण प्रतिभा को दर्शाता है। 

झारखंड बुलाकर किया जाएगा सम्मानित- डॉ अंसारी
डॉ अंसारी ने कहा, ‘वैभव ने सिर्फ अपना नाम ही नहीं, बल्कि अपने माता-पिता, बिहार और पूरे देश का नाम रोशन किया है। इसके लिए उन्हें दिल से बधाई देता हूं। जल्द ही उन्हें झारखंड बुलाकर सम्मानित किया जाएगा।’ डॉ. अंसारी ने कहा कि मात्र 15 वर्ष की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने जिस साहस, आत्मविश्वास और प्रतिभा का परिचय दिया है, वह भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नई मिसाल कायम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वैभव केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन, संघर्ष और युवा ऊर्जा के प्रतीक हैं। उनकी उपलब्धियां देशभर के युवाओं को प्रेरित कर रही हैं। 

खेल प्रेमियों और युवाओं में उत्साह का माहौल
डॉ अंसारी ने बताया कि वैभव की सकारात्मक सोच और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रभावित किया है। स्वास्थ्य विभाग उनके साथ मिलकर युवाओं के बीच स्वास्थ्य जागरूकता, फिटनेस, अनुशासित जीवनशैली और सकारात्मक सोच का संदेश पहुंचाने का अभियान चलाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे और विश्व मंच पर देश का नाम और गौरवान्वित करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री की इस घोषणा के बाद खेल प्रेमियों और युवाओं में उत्साह का माहौल है। 

Leave a Reply

Next Post

71 देशों की AI प्रतिस्पर्धा में भारत चौथे स्थान पर; डिजिटल प्रदर्शन में जर्मनी समेत इन देशों को पछाड़ा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 मई 2026। ‘स्टेट ऑफ इंडिया डिजिटल इकोनॉमी’ (एसआईडीई) 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया की पांचवीं सबसे अधिक डिजिटल अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। सीएचआईपीएस-एआई इंडेक्स में भारत, चौथे स्थान पर पहुंच गया है। इस एआई प्रतिस्पर्धा में 71 देश शामिल हैं। […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल