मुंबई में ओरल कैंसर के खिलाफ नई मुहिम

Indiareporter Live
शेयर करे

मुंबई में कैंसर जागरूकता को लेकर चेतावनी 

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 24 अप्रैल 2026। बदलती जीवनशैली और बढ़ते जोखिम कारकों के बीच हेड और नेक कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनमें सबसे बड़ा हिस्सा मुंह के कैंसर का है। ऐसे में मर्क स्पेशियलिटीज प्राइवेट लिमिटेड  द्वारा शुरू किया गया “टू-मिनट एक्शन फॉर ओरल कैंसर प्रोटेक्शन” अभियान ‘एक्ट अगेंस्ट ओरल कैंसर लोगों को सिर्फ दो मिनट में अपनी जांच करने और समय रहते सतर्क होने का संदेश दे रहा है। इस पहल को समर्थन देते हुए एच.एन.रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल की मेडिकल एंड प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी डायरेक्टर और प्रसिद्ध ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. सेवांती लिमये ने मुंबईवासियों से अपील की है कि वे “महसूस करें, देखें और कार्रवाई करें” के मंत्र को अपनाएं। डॉ. लिमये कहती हैं, “मुंह में लंबे समय तक रहने वाले छाले, निगलने में परेशानी, आवाज में बदलाव या गर्दन में सूजन जैसे संकेतों को नजरअंदाज न करें। समय पर पहचान ही इस बीमारी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।”

यह अभियान न केवल जागरूकता बढ़ा रहा है, बल्कि लोगों को यह समझा रहा है कि नियमित आत्म-परीक्षण और शुरुआती लक्षणों पर ध्यान देकर इस गंभीर बीमारी को शुरुआती चरण में ही रोका जा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

'हिंदू कोई धर्म नहीं, बल्कि एक सभ्यतागत पहचान', वॉशिंगटन में होसबाले बोले- RSS हमेशा परंपरा की बात करता है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वॉशिंगटन 24 अप्रैल 2026। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने भारत, उसकी संस्कृति, पड़ोसी देशों और वैश्विक संबंधों को लेकर कई अहम बातें कही हैं। उन्होंने साफ शब्दों में आरएसएस की सोच और भारत की भूमिका को समझाने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल