देश में कई राज्य पानी के लिए लड़ने-मरने को तैयार, SYL विवाद पर पीएम मोदी ने कसा तंज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 अक्टूबर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक संबोधन के दौरान पड़ोसी राज्यों को नदी का पानी देने की स्थिति पर बात की। उन्होंने कहा कि हमारे देश में पानी पिलाना पुण्य माना जाता है। यहां अगर किसी को पानी भी पिलाया जाए तो वह उसे लंबे समय तक याद रहता है।

उन्होंने आगे कहा, ”जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो राजस्थान के किसानों को खेती के लिए पानी की जरूरत थी। उस समय उन्होंने 1 घंटे में राजस्थान को नर्मदा नदी का पानी दिया। उन्हें आज भी इस बात का गर्व है कि वह देश के किसानों के लिए कुछ कर पाए। संबोधन के बीच में उन्होंने बिना नाम लिए पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे एसवाईएल विवाद पर कहा कि अब देश में कई राज्य ऐसे हैं जो पड़ोसी राज्य को पानी की एक बूंद भी देने को तैयार नहीं हैं। राज्य पानी के लिए लड़ने-मरने को तैयार हैं।”

ये है सतलुज-यमुना लिंक विवाद
बता दें कि 1 नवंबर, 1966 को हरियाणा पंजाब से अलग हो गया, लेकिन उस समय जल बंटवारा नहीं हुआ था। कुछ साल बाद केंद्र ने हरियाणा को 3.5 एमएएफ पानी आवंटित किया। इस पानी को लाने के लिए एसवाईएल नहर बनाने का भी निर्णय लिया गया। हरियाणा ने कई साल पहले नहर का अपना हिस्सा पूरा कर लिया था, लेकिन पंजाब ने अभी तक अपने हिस्से का निर्माण नहीं किया है। यह मसला कई बार सुप्रीम कोर्ट में उठा और हर बार दोनों राज्यों से इस विवाद को जल्द सुलझाने को कहा गया।

Leave a Reply

Next Post

"हम किसी राज्य को निर्णय लेने से रोक नहीं सकते", बिहार जातीय गणना के डेटा पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 06 अक्टूबर 2023। बिहार जातीय जनगणना के आंकड़ों प्रकाशित करने पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि हम राज्य सरकार को कोई नीतिगत निर्णय लेने से रोक नहीं सकते। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर