कर्नाटक से कांग्रेस विधायक बी नारायण राव का कोविड-19 से निधन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेंगलुरु 24 सितम्बर 2020। कोरोना वायरस संक्रमण का यहां एक अस्पताल में इलाज करा रहे कांग्रेस विधायक बी नारायण राव (65) का गुरुवार को निधन हो गया। अस्पताल ने यह जानकारी दी।

मणिपाल अस्पताल के निदेशक डॉ मनीष राय ने एक बयान में कहा, ”कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद उत्तरी कर्नाटक के बीदर जिले की बसावाकल्याण सीट से विधायक राव को एक सिंतबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।” इसके मुताबिक, अपराह्न 3 बजकर 55 मिनट पर राव का निधन हो गया।

राय ने कहा कि राव के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और उनकी हालत नाजुक थी। उन्होंने कहा कि विधायक वेंटिलेंटर पर थे और विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक दल लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रहा था। उन्होंने राव के परिजनों और मित्रों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का भी कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया था। उनकी उम्र 65 वर्ष की थी और दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने शोक जताया था।

Leave a Reply

Next Post

कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री डाॅ. टेकाम के समीक्षा बैठक में निर्देश : होम आईसोलेशन में रहने वालेे कोरोना संक्रमितों की हो नियमित माॅनिटरिंग, लाॅकडाउन का करायें कड़ाई से पालन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 24 सितंबर 2020। स्कूल शिक्षा एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरबा जिले में कोरोना संक्रमितों के इलाज की व्यवस्थाओं और माॅनिटरिंग सिस्टम की समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती किरण […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल