Tamil Nadu Rain News: राज्य में आज भारी बारिश की संभावना, 21 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, चेन्नई में रेड अलर्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चेन्नई 18 नवंबर 2021। तमिलनाडु में बारिश से लोगों का बुरा हाल है। आज भी राज्य में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, तिरवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम और रानीपेट्टई जिलों में भारी से भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, चेंगलपट्टू, तिरुपत्तूर और वेल्लोर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। बता दें कि बुधवार को भी तमिलनाडु में भारी बारिश हुई। चेन्नई में 2 सेंटीमीटर तक बारिश हुई। भारी बारिश के चलते राज्य के 21 जिलों के स्कूल और कॉलेज को बंद कर दिया गया है। चेन्नई कॉरपोरेशन ने एक वॉर रूम स्थापित किया गया है, जहां भारी बारिश के कारण निगम के अधिकारी रेड अलर्ट की स्थिति की निगरानी कर सके। 

वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग के दक्षिणी क्षेत्र के प्रमुख एस बालचंद्रन ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू में गुरुवार को अत्यधिक भारी वर्षा की भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह हमारी ओर बढ़ रहा है और अरब सागर में भी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। पूर्व और पश्चिम में कम दबाव के कारण यहां भारी वर्षा होगी।

उन्होंने कहा कि मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। आम जनता को सलाह दी गई है कि लो सभी सुरक्षा उपायों का पालन करें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। मौसम विभाग ने लोगों को पीने के पानी का पर्याप्त भंडारण करने की सलाह दी है। बता दें कि विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईक्कल के कई हिस्सों में 21 नवंबर तक बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Next Post

46 की उम्र में मां बनीं प्रीति जिंटा, सरोगेसी से दिया जुड़वा बच्चों को जन्म?

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 नवंबर 2021। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) और उनके पति जीन गुडइनफ (Gene Goodenough) ने हाल ही में अपने फैंस को गुडन्यज देकर चौंका दिया है। प्रीति जिंटा 46 की उम्र में दो बच्चों की मां बन गई हैं। […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक