चांद पर बर्फ मौजूद होने की संभावना और बढ़ी, इसरो ने बताया- अध्ययन में सामने आए पुख्ता साक्ष्य

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 मई 2024। एक अध्ययन में चंद्रमा के ध्रुवीय गड्ढों (पोलर क्रेटर्स) में बर्फ होने की संभावना के अधिक पुख्ता साक्ष्य सामने आए हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इसकी जानकारी दी है। स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (एसएसी)/इसरो के वैज्ञानिकों ने आईआईटी कानपुर, दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी और आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के शोधकर्ताओं के सहयोग से यह अध्ययन किया है। इसरो के एक बयान में कहा गया है कि हालिया अध्ययन के अनुसार चांद की सतह पर पहले दो मीटर में बर्फ की मात्रा दोनों ध्रुवों में सतह पर मौजूद बर्फ की मात्रा से लगभग पांच से आठ गुना अधिक है। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि बर्फ का नमूना या खुदाई करने के लिए चंद्रमा पर ड्रिलिंग भविष्य के मिशनों और दीर्घकालिक मानव उपस्थिति के लिहाज से पहला कदम होगा।

बयान में कहा गया है, “इसके अलावा, अध्ययन से यह भी पता चलता है कि उत्तरी ध्रुवीय क्षेत्र में पानी की बर्फ की मात्रा दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र की तुलना में दोगुनी है।  अनुसंधान दल ने चंद्रमा पर पानी की बर्फ की उत्पत्ति और वितरण को समझने के लिए लूनर रिकॉनिसंस ऑर्बिटर पर सात उपकरणों का उपयोग किया, जिसमें रडार, लेजर, ऑप्टिकल, न्यूट्रॉन स्पेक्ट्रोमीटर, अल्ट्रा-वायलेट स्पेक्ट्रोमीटर और थर्मल रेडियोमीटर शामिल थे। 

Leave a Reply

Next Post

हेमकुंड साहिब पहुंचे सेना के जवान, अरदास के बाद खोला गया मुख्य द्वार, बर्फ हटाने का कार्य शुरू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जोशीमठ(चमोली) 02 मई 2024। हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम जारी है। सेना एवं यात्रा को संचालित करने वाले गुरुद्वारा ट्रस्ट के सेवादार बर्फ के बीच में से रास्ता बनाते हुए श्री हेमकुंड साहिब की पवित्र भूमि पर पहुंचे। सेना के 35 […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं