गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया के साथ नजर आए आदर जैन हुए ट्रोल, लोगों ने कहा- ‘स्नैपडील का रणबीर कपूर’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ई दिल्ली 26 दिसंबर 2021। बॉलीवुड अभिनेता आदर जैन और अभिनेत्री तारा सुतारिया फिल्मों के अलावा अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जाता है। तारा सुतारिया और आदर जैन को हाल ही में फिर से साथ में स्पॉट किया गया है, लेकिन इस बार आदर जैन को बहुत से लोगों ने ट्रोल कर दिया है और उन्हें सस्ता रणबीर कपूर बता रहे हैं। दरअसल क्रिसमस के मौके पर बॉलीवुड के कपूर परिवार ने अपने घर एक पार्टी रखी। इस पार्टी में कई सितारों ने हिस्सा लिया। जिसमें आदर जैन गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया के साथ पहुंचे। इस दौरान तारा सुतारिया और आदर जैन के वीडियो को सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में तारा सुतारिया व्हाइट कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखीं।

वहीं आदर जैन ने प्रिंटेड शर्ट और व्हाइट पैंट पहनी हुई थी। इस वीडियो जहां तारा सुतारिया और आदर जैन के फैंस ने पसंद किया तो वहीं बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स आदर जैन को ट्रोल करने लगे। vipulsharma408_ नाम के यूजर ने तारा सुतारिया और आदर जैन के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘सस्ता रणबीर कपूर।’ inzaidx नाम के यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, ‘स्नैपडील का रणबीर कपूर। इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर आदर जैन को ट्रोल किया है। आपको बता दें कि तारा सुतारिया और आदर जैन ने हाल ही में अपने रिश्ते को ऑफिशनल किया है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं।

अब खबर है कि तारा सुतारिया और आदर जैन जल्द शादी कर सकते हैं। बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के अनुसार आदर और तारा गोवा गए थे, जहां पर उन्होंने तय किया था कि दोनों जल्द शादी करेंगे। सूत्रों की मानें तो दोनों रणबीर कपूर की शादी से पहले शादी कर सकते हैं। तारा सुतारिया और आदर जैन दोनों की बॉलीवुड के नए कलाकारों में से एक हैं।  

Leave a Reply

Next Post

मां की आदतों का बच्चे के शारीरिक-मानसिक विकास पर पड़ता है गहरा असर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दिन-रात स्मार्टफोन की स्क्रीन से चिपकी रहने वाली मांएं जरा गौर फरमाएं। इजरायल में हुए नए अध्ययन से पता चला है कि स्मार्टफोन के इस्तेमाल के दौरान बच्चों से मांओं का संवाद चार गुना घट जाता है। इससे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं