बंगाल में अहंकार की वजह से हारी बीजेपी, महाराष्ट्र में असहिष्णुता पड़ गई भारी: शिवसेना

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 04 मई 2021। बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को उम्मीदों के मुताबिक परिणाम न मिलने पर कभी उसकी सहयोगी पार्टी रही शिवसेना ने हमला बोला है। शिवसेना ने कहा है कि बीजेपी को अहंकार के चलते पश्चिम बंगाल में हार का सामना करना पड़ा है। यही नहीं अपने मुखपत्र ‘सामना’ में शिवसेना ने कहा कि महाराष्ट्र में असहिष्णुता के चलते बीजेपी सत्ता से बाहर हुई है। शिवसेना की ओर से यह टिप्पणी बीजेपी द्वारा एनसीपी के मंत्री छगन भुजबल पर हमले के बाद आया है। बीजेपी की ओर से छगन भुजबल को चेतावनी देते हुए कहा गया था कि उन्हें बीजेपी के खिलाफ बोलने से पहले सोच-समझ लेना चाहिए। 

दरअसल छगन भुजबल ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की लीडरशिप वाली टीएमसी के मुकाबले बीजेपी के पिछड़ने को लेकर तंज कसा था। अब शिवसेना की ओर से इसी मुद्दे पर बीजेपी पर तंज कसा गया है। 2019 में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी और शिवसेना के रिश्ते सीएम पद को लेकर बिगड़ गए थे। राज्य में शिवसेना से ज्यादा सीटें लाने के चलते बीजेपी की ओर से सीएम पद पर दावा किया जा रहा था। वहीं शिवसेना का कहना था कि इस पद पर उसका हक है। इसके चलते ही दोनों दलों के बीच टकराव तेज हो गया था और अंत में दोनों की राहें अलग हो गई थीं।

इसके बाद शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार गठन किया था। रविवार को बंगाल में आए चुनाव नतीजों में बीजेपी को 292 सीटों में से 77 पर जीत मिली है, जबकि टीएमसी को 213 सीटों पर विजय हासिल हुई है। सामना के संपादकीय में भुजबल की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा गया है कि उन्होंने ममता बनर्जी की तारीफ की थी और इसमें आखिर गलत क्या था। इसे बीजेपी का अहंकार बताते हुए शिवसेना ने कहा कि इसी के चलते बंगाल में उसे हार मिली है। यही नहीं शिवसेना ने कहा कि बंगाल में हार के चलते ही बीजेपी पंढरपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मिली जीत का जश्न भी नहीं मना पा रही है। 

शिवसेना बोली, उपचुनाव में हार गए, पर हमने धमकी नहीं दी
बता दें कि महाराष्ट्र की पंढरपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के समाधान औताड़े ने जीत हासिल की है। उन्होंने महाविकास अघाड़ी के कैंडिडेट 3,700 से ज्यादा वोटों से मात दी है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र में कहा कि महाविकास अघाड़ी को पंढरपुर में हार मिली है और हर किसी ने बीजेपी और विजेता कैंडिडेट को जीत पर बधाई दी है। लेकिन अघाड़ी के किसी नेता ने जीत दर्ज करने वाले को बधाई देने वाले किसी व्यक्ति को धमकी नहीं दी है।

Leave a Reply

Next Post

दूध में ये खास चीजें मिलाकर पीने से मजबूत होगी इम्यूनिटी, कोरोना रहेगा दूर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरोना ने अब फिर से अपना खतरनाक रूप दिखाना शुरू कर दिया है जिससे देश ओर विश्व के डॉक्टर भी इस वायरस से लड़ने में लगे हुए है। अब तक देश में लाखों लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके है और कुछ विशेषज्ञों […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं