नदी नालों के पुर्नरूद्धार के लिए बिलासपुर को मिला नेशनल वाॅटर अवार्ड

indiareporterlive
शेयर करे

संभागायुक्त एवं कलेक्टर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दिया गया पुरस्कार

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 11 नवम्बर 2020। भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय की ओर से वर्ष 2019 के लिए रिवाईवल ऑफ रीवर कैटेगरी में बिलासपुर जिले को देश के सर्वश्रेष्ठ जिलों में प्रथम स्थान मिला है। यह अवार्ड उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू की उपस्थिति में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा तत्कालीन कलेक्टर एवं वर्तमान में बिलासपुर के संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग एवं कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर को वर्चुअली दिया गया। यह पुरस्कार वर्ष 2019 के लिए दिया गया है।

संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग ने जल अभियान को जन जागरण में तब्दील किया एवं उनके प्रयासों से प्रेरित होकर अरपा उत्थान के लिए 10 हजार से अधिक लोग सामने आये। डाॅ. अलंग ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले  बिलासपुर के सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है।  

ज्ञात हो कि विगत दो वर्षों में बिलासपुर जिले में जल संसाधन विभाग ने जिले के विभिन्न नदियों एवं नालों में 47 स्ट्रक्चर्स का निर्माण किया एवं 17.508 मिलियन घन मीटर जल भराव क्षमता का सृजन किया गया तथा 152 किलोमीटर लम्बाई तक नदियों एवं नालों में जलभराव सुनिश्चित किया गया। जिले में 49 लघु जलाशय योजनायें निर्माणाधीन हैं जिनसे 48.53 मिलियन घन मीटर जल भराव क्षमता सृजित होगी। इससे 181 किलोमीटर लम्बी नदी एवं नालों में जल भराव होगा।

Leave a Reply

Next Post

मुख्य सचिव आर.पी. मंडल ने किया स्मार्ट सिटी के नए प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 11 नवम्बर 2020। मुख्य सचिव आर.पी. मंडल आज रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में शामिल मल्टी लेवल पार्किंग, सिटी कोतवाली, देवेंद्र नगर मार्ग उन्नयन व स्मार्ट आक्सीजोन सड़क चौड़ीकरण कार्य की प्रगति का निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं