यूपी में आंधी-बारिश से तबाही, 51 लोगों की मौत, पेड़ उखड़े, खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 23 मई 2025। उत्तर प्रदेश में बुधवार की रात से बृहस्पतिवार सुबह तक के बीच लगभग पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश ने तबाही मचाई। इस बीच पेड़ और दीवार गिरने से हुए हादसों में 51 लोगों की मौत हो गई। बिजली के पोल टूटने से आपूर्ति बाधित हुई। बुलंदशहर में 89 किमी प्रति घंटे तो मेरठ में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलीं। आगरा, अलीगढ़ क्षेत्र के साथ प्रदेश के अन्य पूर्वी इलाकों में भी 50 से 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे कई इलाकों में टिन की छतें व छप्पर उड़ गए। राजधानी लखनऊ के साथ अवध के 12 जिलों में बुधवार देर रात आंधी के साथ तेज बारिश हुई। बिजली गिरने से अंबेडकरनगर के कुसुमखोर गांव के अजय सिंह उर्फ गुड्डू (48) की मौत हो गई। दीवार गिरने से अमेठी के मैंझार गांव में सीतापति (59) और अयोध्या में रुदौली निवासी सूर्यकला (55) ने दम तोड़ दिया। ब्रज में भी 17 लोगों की जान चली गई। इनमें आगरा में तीन, कासगंज में चार महिलाओं सहित 6 लोगों की जान चली गई। एटा में पांच, फिरोजाबाद में दो महिलाओं, टूंडला में एक बच्चे की मौत हो गई। बंदायूं के बिल्सी में गिरी दीवार के मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई।

मुरादाबाद में आंधी के दौरान हवा के झोंके से छत से गिरी महिला की मौत हो गई। कानपुर व आसपास और बुंदेलखंड के जिलों में 22 लोगों की मौत हो गई। इनमें फतेहपुर में पांच, औरैया में चार, कानपुर और कन्नौज में तीन-तीन, इटावा और कानपुर देहात में दो-दो और बुंदेलखंड के झांसी में दो, चित्रकूट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आजमगढ़ के अतरौलिया बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। हाथरस में एक युवक, अलीगढ़ में एक वृद्धा की मौत हो गई। इसके अलावा पश्चिम यूपी के मेरठ में एक, बागपत में दो लोगों की मौत हो गई।

आज भी बारिश के आसार
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 65 से ज्यादा जिलों में तेज रफ्तार हवाएं चलने और बारिश के आसार हैं। कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है। अरब सागर में बने कम दबाव क्षेत्र के उत्तर की ओर बढ़ने से शनिवार से प्रदेश में बारिश की तीव्रता और क्षेत्रफल में और बढ़ोतरी आएगी। इससे बूंदाबांदी के साथ पारा गिरने से राहत मिलेगी।

सीएम ने दिए तत्काल राहत कार्य के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि से प्रभावित जिलों के अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नजर रखें। आपदा से जनहानि और पशुहानि में प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करें। घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। साथ ही, सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजें, ताकि इस संबंध में आगे कार्यवाही की जा सके।

Leave a Reply

Next Post

कप्तान शुभमन ने की आशीष नेहरा की तारीफ, जिगरी दोस्त अभिषेक से लड़ाई पर भी गिल ने पहली बार दिया बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अहमदाबाद 23 मई 2025। आईपीएल 2025 में गुरुवार को गुजरात टाइटंस को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इससे अंक तालिका पर कोई फर्क नहीं पड़ा और गुजरात की टीम अभी भी शीर्ष पर है। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं