कप्तान शुभमन ने की आशीष नेहरा की तारीफ, जिगरी दोस्त अभिषेक से लड़ाई पर भी गिल ने पहली बार दिया बयान

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 23 मई 2025। आईपीएल 2025 में गुरुवार को गुजरात टाइटंस को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इससे अंक तालिका पर कोई फर्क नहीं पड़ा और गुजरात की टीम अभी भी शीर्ष पर है। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने मौजूदा आईपीएल में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच आशीष नेहरा के खिलाड़ियों के साथ शानदार संवाद को दिया और कहा कि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज को पता था कि टीम को कैसे तैयार करना है।

‘गेंदबाजी को सशक्त बनाने का श्रेय नेहरा को’
गिल ने टीम की पहचान बनाने और गेंदबाजी इकाई को सशक्त बनाने का श्रेय पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज नेहरा को दिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि जब गुजरात टाइटंस पहले साल में खेल रही थी तब आशीष नेहरा के पास एक स्पष्ट दृष्टिकोण था> वह जानते थे कि वह टीम को कैसे तैयार करना चाहते हैं और खिलाड़ियों की भूमिकाएं कैसे परिभाषित करना चाहते हैं। मैदान पर और मैदान के बाहर दोनों जगह खिलाड़ियों के साथ उनका संवाद बेहतरीन रहा है।

‘खिलाड़ियों पर व्यक्तिगत रूप से काम करते हैं नेहरा’
उन्होंने कहा, ‘हमेशा ऐसे विभाग होते हैं जिनमें सुधार किया जा सकता है। और जिस तरह से वह खिलाड़ियों के साथ व्यक्तिगत रूप से काम करते हैं, खासतौर पर गेंदबाजों के साथ, यह सबसे अलग है। कई लोगों का मानना है कि आईपीएल बल्लेबाजों के दम पर जीता जाता है लेकिन हमारी विचारधारा अलग है। अगर आप स्कोर का बचाव नहीं कर सकते तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने रन बनाते हैं। जिस तरह से वह गेंदबाजी इकाई का मार्गदर्शन करते हैं वह हमारे लिए एक बड़ी ताकत रही है।

अभिषेक के साथ लड़ाई पर शुभमन गिल का बयान
गिल ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने आईपीएल के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज और अच्छे दोस्त अभिषेक शर्मा के साथ बल्ले को लेकर लड़ाई की थी। उन्होंने कहा, ‘असल में यह हमारे अंडर-16 के दिनों में शुरू हुआ था। अभिषेक ने मेरे बल्ले से खेलना शुरू किया और इसके पीछे एक कहानी है। वह मेरे मैच के बल्ले का इस्तेमाल करके 80 या 90 रन पर बल्लेबाजी कर रहा था और मैं नहीं चाहता था कि वह टूट जाए इसलिए मैंने उससे इसे वापस करने के लिए कहा। हमारे बीच इस बात को लेकर थोड़ी लड़ाई हुई। लेकिन जब भी उसने मेरा बल्ला मांगा मैंने हमेशा उसे दे दिया और उसने उससे बहुत सारे रन बनाए।

Leave a Reply

Next Post

'भावी खतरों की प्रकृति को लेकर बढ़ रही अनिश्चितता', सीडीएस चौहान ने अपनी नई किताब में क्या-क्या लिखा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 मई 2025। हम 21वीं सदी के तूफानी भूराजीनति में आगे बढ़ रहे हैं और भविष्य में खतरों की प्रकृति, प्रकार और समय को लेकर अस्थिरता बढ़ रही है। यह बात चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने अपनी नई किताब […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण