कपड़ों के कचरे से आज़ादी, मुंबई से देशभर में गूंजेगा संदेश

Indiareporter Live
शेयर करे

15 अगस्त पर रिफाइबर की पहल, घर बैठे होगा पुराने कपड़ों का रिसाइक्लिंग पिकअप

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 14 अगस्त 2026। इस स्वतंत्रता दिवस पर आज़ादी का संदेश एक नए और पर्यावरण-संवेदनशील अंदाज में सामने आ रहा है। ओटररी द्वारा संचालित रिफाइबर ने ‘अनयूज्ड कपड़ों से आज़ादी’ अभियान के जरिए लोगों से घरों में पड़े बेकार कपड़ों को उपयोगी संसाधन में बदलने की अपील की है। 15 अगस्त को शुरू होने वाली इस पहल में नागरिक रिफाइबर ऐप के माध्यम से घर बैठे कपड़ों का पिकअप बुक कर सकेंगे। एकत्र कपड़ों को दोबारा इस्तेमाल, रिसाइक्लिंग और आगे की प्रोसेसिंग के लिए भेजा जाएगा।

रिफाइबर के मुंबई टेक्सटाइल सर्कुलर इकोनॉमी डेमॉन्स्ट्रेशन प्रोजेक्ट ने इस अभियान की मजबूत नींव तैयार की है। इस प्रोजेक्ट में 2.7 टन इस्तेमाल किए जा चुके कपड़े एकत्र हुए। 257 नागरिकों से मिले 275 कलेक्शन ऑर्डर 15 लॉन्ड्री पार्टनर्स की 28 शाखाओं के नेटवर्क के जरिए पूरे किए गए।

रिफाइबर इनिशिएटिव के चेयरमैन श्रीकांत भांगड़िया के मुताबिक, “मुंबई के अनुभव ने दिखाया कि टेक्नोलॉजी और मौजूदा सर्विस नेटवर्क की मदद से कपड़ों के कचरे का व्यवस्थित संग्रह बड़े स्तर पर संभव है। हमारा लक्ष्य इस मॉडल को दूसरे शहरों तक ले जाना है।”

वहीं ओटररी और रिफाइबर के सीओओ मनोज वनवारी कहते हैं, “टेक्सटाइल सर्कुलरिटी के लिए नागरिकों, इंडस्ट्री, सरकार और सस्टेनेबिलिटी संगठनों की सामूहिक भागीदारी जरूरी है।” टिसर, सीएमएआई,यूएनआईडीओ और लायंस इंटरनेशनल के सहयोग से चल रही यह पहल मुंबई की सीख को देशभर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई की आत्मा को कलात्मक अंदाज में पेश करती ‘ओवरशूट-लीनिंग इकोलॉजी’

शेयर करेनरीमन पॉइंट पर साकार हुई मुंबई के अतीत और भविष्य की कलात्मक कहानी इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 14 अगस्त 2026। महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को नरीमन पॉइंट पर आरपीजी आर्ट फाउंडेशन की नई पब्लिक आर्ट इंस्टॉलेशन ‘ओवरशूट-लीनिंग इकोलॉजी’ का उद्घाटन किया। कलाकार अरुण […]

You May Like

भारत माता को नमन कर बोले सीएम मोहन यादव- विभाजन की पीड़ा आज भी करती है व्यथित....|....कांग्रेस की दोहरी नीति उजागर, नक्सलियों के समर्थन पर चुप्पी क्यों साधते हैं दीपक बैज : केदार कश्यप....|....आजादी के बाद भी लोकतंत्र और तिरंगे के सम्मान की रक्षा के लिए देश ने बड़ी कुर्बानियां देने वालों को समर्पित यह तिरंगा यात्रा - उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा....|....बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री साय....|....महात्मा गांधी की जीवनी सहायक वाचन पुस्तक से हटाना अहिंसा विरोधी कदम, भाजपा सरकार तत्काल फैसला वापस ले....|....लगता है ईडी का प्रेस नोट भाजपा दफ्तर में बनाया गया था - कांग्रेस....|....प्रधानमंत्री आवास पर सरकार श्वेत पत्र जारी करे - दीपक बैज....|....मुंबई की आत्मा को कलात्मक अंदाज में पेश करती ‘ओवरशूट-लीनिंग इकोलॉजी’....|....कपड़ों के कचरे से आज़ादी, मुंबई से देशभर में गूंजेगा संदेश....|....सरहद पर तैनात जवान की याद में गूंजा ‘बॉर्डर लाइन’