Filmfare Awards में तापसी पन्नू के ‘थैंक्यू’ पर कंगना रनौत ने दिया ‘तंज’ भरे लहजे में जवाब

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली। पिछले काफी समय से कंगना रनौत  और ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू  के बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। कंगना रनौत और उनकी बहन कई बार तापसी पन्नू पर तंज भरे कॉमेंट्स कर चुकी हैं। इसके जवाब में तापसी ने भी कई बार कंगना और रंगोली पर बिना नाम लिए निशाना साधा है। अब एक बार फिर दोनों आमने-सामने आ गई हैं। हालांकि इस बार कंगना का तंज भरा लहजा जरा हल्का था।

तापसी ने कई बॉलिवुड ऐक्ट्रेस को कहा- थैंक्यू
दरअसल हाल में घोषित किए गए विमल इलायची फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2021 में तापसी पन्नू को बेस्ट ऐक्टर (फीमेल) का अवॉर्ड दिया गया है। फिल्मफेयर के सोशल मीडिया हैंडल पर इस अवॉर्ड को लेने के बाद तापसी का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में तापसी बॉलिवुड की कई ऐक्ट्रेस का नाम लेते हुए उन्हें शुक्रिया कह रही हैं। दीपिका पादुकोण, जान्हवी कपूर और विद्या बालन के साथ ही कंगना रनौत की भी तारीफ कर रही हैं। तापसी ने कहा कि वह कंगना रनौत की शुक्रिया अदा करना चाहती हैं क्योंकि उन्होंने साल दर साल अपनी फिल्मों और ऐक्टिंग से एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है। 

कंगना ने दिया तंज भरा जवाब?
तापसी का यह वीडियो कंगना रनौत के एक फैन ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘हमें पता है कि भीतर से ये सस्ती भी कंगना की फैन है।’ यूजर ने कंगना को टैग भी किया है जिसके जवाब में कंगना ने तंज भरे लहजे में कहा, ‘शुक्रिया तापसी, तुम विमल इलायची फिल्मफेयर अवॉर्ड डिजर्व करती हो। तुमसे ज्यादा इसे कोई डिजर्व भी नहीं करता है।’ हालांकि कंगना के कॉमेंट पर उनके फैन्स से इतर कई लोग आलोचना भी कर रहे हैं।

कई फिल्मों में नजर आएंगी तापसी और कंगना
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत अब अगली फिल्म ‘थलाइवी’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह ‘धाकड़’ और ‘तेजस’ में भी काम कर रही हैं। तापसी पन्नू की बात करें तो उनकी भी कई फिल्में इस साल रिलीज होने जा रही हैं। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों ‘हसीन दिलरुबा’, ‘रश्मि रॉकेट’, ‘लूप लपेटा’ और ‘दोबारा’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इस समय तापसी पूर्व भारतीय क्रिकेटर मिताली राज की बायॉपिक ‘शाबाश मिठु’ की शूटिंग कर रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

धोनी को दोहरे झटके: पहले दिल्ली कैपिटल्स से हारे, मैच के बाद 12 लाख का जुर्माना भी लगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 11 अप्रैल 2021। वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार रात आईपीएल के 14वें सीजन का दूसरा मुकाबला खेला गया। मैच में गुरु गुड़ रह गया और चेला शक्कर हो गया। धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स को ऋषभ की दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना तो […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार