ड्रग्स केस : अभिनेता अरमान कोहली गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद एनसीबी की कार्रवाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 अगस्त 2021। अभिनेता और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट अरमान कोहली के घर हाल ही में एनसीबी का छापा पड़ा था। अब पूछताछ के बाद अरमान कोहली को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज उन्हें सीटी कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों ने शनिवार यानी 28 अगस्त को मुंबई में ड्रग्स से जुड़े एक मामले में अभिनेता के घर पर छापा मारा था। बताया जा रहा है कि अरमान के घर पर हुई छापेमारी के दौरान एनसीबी ने कुछ मात्रा में ड्रग्स भी बरामद किया है।

गौरतलब है कि साल 2018 में अरमान को आबकारी विभाग ने 41 बोतल स्कॉच व्हिस्की रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मालूम हो कि कानून घर में शराब की 12 बोतल रखने की इजाजत देता है, लेकिन अरमान के पास 41 से ज्यादा बोतलें थीं और उनमें से ज्यादातर विदेशी ब्रांड की थीं। बता दें कि अरमान कोहली का बॉलीवुड करियर हिट नहीं रहा। अरमान मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार कोहली के बेटे हैं। जितनी सफलता पिता को मिली उतनी उनके बेटे को नहीं मिल पाई। फिल्मों के अलावा अरमान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मार-पीट करने को लेकर भी चर्चा में रहे और गिरफ्तार भी हो चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

ममता की बड़ी घोषणा- अब हर साल मुख्यमंत्री कार्यालय में इंटर्न के तौर पर नियुक्त किए जाएंगे पांच सौ छात्र

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 29 अगस्त 2021 । बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी की छात्र परिषद के स्थापना दिवस समारोह के मौके पर विद्यार्थियों के लिए बड़ी घोषणा की। ममता ने कहा कि अब हर साल 500 छात्र- छात्राओं को मुख्यमंत्री […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल