अन्नामाया जिले में जीप और लॉरी के बीच हुई भीषण टक्कर, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 सितम्बर 2023। आंध्र प्रदेश के अन्नामाया जिले में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां शुक्रवार को सुबह एक जीप और लॉरी के बीच भीषण टक्कर हो गई, इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सात घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मेथमपल्ली के सर्कल इंस्पेक्टर नागाबाबू ने जानकारी देते हुए बताया कि, ‘सड़क हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई है। मृतकों में दो पुरूष और तीन महिलाएं शामिल हैं। 11 घायलों में से सात का हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए तिरुपति रुआ अस्पताल में एडमिट कराया गया है।’ गंभीर घायलों को देखते हुए मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि घटना के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

जीप और लॉरी के बीच भीषण टक्कर की कुछ फोटो सामने आई हैं जिनमें लॉरी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है जबकि जीप क्षतिग्रस्त अवस्था में थी। लॉरी कडप्पा से चित्तौड़ जा रही थी, जबकि जीप में 16 तीर्थयात्री सवार थे जोकि तिरुमाला से कर्नाटक के बेलगावी लौट रहे थे। लेकिन उसी दौरान दोनों वाहन भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। वहीं, पुलिस ने भी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Leave a Reply

Next Post

एप्पल फोन के बाद अब चीन में दाढ़ी बढ़ाने पर भी बैन,  क्या देखना क्या नहीं यह भी सरकार तय करेगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जालंधर 15 सितम्बर 2023। चीन ने आदेश जारी किया है कि सरकारी एजेंसियों में काम करने वाले लोग ऐपल और विदेशी कंपनियों के फोन न इस्तेमाल करें। इन्हें ऑफिस में लाने से भी मना किया गया है। इतना ही. नहीं, चैट ग्रुप्स और मीटिंग के लिए […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं