हिंद-प्रशांत आपूर्ति शृंखला समझौता 24 फरवरी से होगा लागू, भारत, जापान समेत 14 भागीदारों को मिलेगी मजबूती

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 फरवरी 2024। अमेरिका ने घोषणा की है कि भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया समेत 14 भागीदार देशों को शामिल करते हुए हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचे के तहत आपूर्ति शृंखला लचीलेपन पर ऐतिहासिक समझौता 24 फरवरी को लागू होगा। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने कहा, यह समझौता आपूर्ति शृंखलाओं को मजबूत करने तथा संभावित व्यवधानों को रोकने के लिए एक सहयोगात्मक दृष्टिकोण की सुविधा प्रदान करेगा।

अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, आपूर्ति शृंखला लचीलेपन से संबंधित ‘हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचा समृद्धि’ (आईपीईएफ) समझौते का मकसद लचीली, कुशल, उत्पादक, टिकाऊ, पारदर्शी, विविध, सुरक्षित, निष्पक्ष तथा समावेशी आपूर्ति शृंखला बनाने पर आईपीईएफ भागीदारों में समन्वय करना है। आईपीईएफ में ब्रुनेई दारुस्सलाम, फिजी, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलयेशिया, न्यूजीलैंड, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।

रिकॉर्ड समय में ठोस नतीजे 
आईपीईएफ के सदस्य देशों ने आपूर्ति शृंखला की बाधाओं को रोकने के लिए गहन सहयोग के वास्ते आपूर्ति शृंखला समझौते पर बातचीत की। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री रायमोंडो ने कहा, मैं रिकॉर्ड समय में ठोस परिणाम देने के लिए आईपीईएफ भागीदारों की निरंतर प्रतिबद्धता व उत्साह देखकर रोमांचित हूं।

Leave a Reply

Next Post

2030 तक खत्म होगा वेटिंग टिकट का झंझट, रेल मंत्री बोले- मार्च से दौड़ेगी स्लीपर कोच वाली वंदे भारत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 फरवरी 2024। केंद्र सरकार ने अपने अंतरिम बजट में रेलवे के लिए 2030 का ब्लू प्रिंट पेश किया है। यात्रियों की बड़ी तादाद को देखते हुए 2030 तक वेटिंग टिकट का झंझट खत्म करने का रोड मैप तैयार किया गया है। इतना […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर