ग्रामोद्योग से मिला पांच लाख से अधिक परिवारों को रोजगार : मंत्री गुरु रुद्रकुमार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 01 मार्च 2021। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार पण्डरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट बाजार में लगी छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। ग्रामोद्योग मंत्री  गुरु रूद्रकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में ग्रामीणों को रोजगार दिलाना और स्वरोजगार से जोड़ना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण काल की विषम परिस्थितियों में भी ग्रामोद्योग विभाग के सभी घटक द्वारा पांच लाख से अधिक परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराना हमारी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि व्यवसायिक माल से भी अधिक भीड़ होना, प्रदर्शनी के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ना ऐसे आयोजनों के सफलता का प्रमाण है।

स्वदेशी को बढ़ावा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तिकरण और सुदृढ़ीकरण की दिशा में बोर्ड द्वारा रोजगार सृजन संबंधी की जो गतिविधियां संचालित की जा रही है, वह सराहनीय है इसके लिए खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेंद्र तिवारी और प्रबंध संचालक राजेश सिंह राणा सहित उनकी टीम बधाई के पात्र हैं।

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन और राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल ने भी अपने-अपने संबोधन में राज्य में संचालित सभी महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति तीज-त्योहारों, और परम्परा को संजोकर रखने का जो कार्य किया है। इस अवसर पर ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड से जुड़ी स्व सहायता समूह महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

उल्लेखनीय है कि 8 मार्च तक चलने वाली इस 15 दिवसीय प्रदर्शनी में खादी वस्त्रों की खरीदी पर 30 प्रतिशत की छूट और ग्रामोद्योग निर्मित सामग्रियों की खरीदी पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रबंध संचालक राजेश सिंह राणा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में प्रतिदिन संध्याकाल में संस्कृति विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 38 लाख से अधिक की आमदनी शिल्पकारों को हुई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय मॉडलों ने खादी के पारंपरिक वस्त्रों का रैंप में चलकर प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम के दौरान लक्की ड्रॉ के दस विजेताओं को जंगल सफारी की दो टिकट प्रदान किया गया। इस अवसर पर खादी और ग्रामोद्योग के सलाहकार एस.एस. त्रिभुवन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के महाप्रबंधकशंकर लाल धुर्वे, खादी बोर्ड के अनुप प्रताप एक्का, जे.एस. मरकाम सहित विभागीय अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डे से किया विमान सेवा का वर्चुअल का शुभारंभ

शेयर करेन्यायधानी बिलासपुर को हवाई सेवा से जोड़ने का वर्षों पुराना सपना हुआ साकार रायपुर एयरपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा, कार्गो हब और देहरादून तथा रांची के लिए हवाई सेवा प्रारंभ करने केन्द्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से किया अनुरोध एयरलाईन कम्पनी रात्रि विश्राम के बाद सुबह की उड़ान […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर