पन्नू मामले में अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय, कहा- इससे मदद नहीं मिलेगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 अप्रैल 2024। भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी मीडिया की उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया है कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ का अधिकारी शामिल है। दरअसल अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट में अज्ञात सूत्रों के हवाले से एक रॉ अधिकारी के नाम का खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पन्नू की हत्या की साजिश में यही अधिकारी संलिप्त था। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कथित रॉ अधिकारी ने ही गुरपतवंत सिंह पन्नू के न्यूयॉर्क स्थित घर का पता और अन्य जरूरी जानकारी मुहैया कराईं थी।  

विदेश मंत्रालय ने नकारे आरोप
मंगलवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने इन रिपोर्ट्स को बेबुनियाद बताकर खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ‘रिपोर्ट में एक गंभीर मामले पर बेबुनियाद और अनुचित आरोप लगाए गए हैं। अमेरिकी सरकार ने संगठित अपराध, आतंकवाद और अन्य को लेकर जो सुरक्षा चिंताएं साझा की हैं, उनकी भारत सरकार द्वारा उच्च स्तरीय जांच की जा रही है।’ जायसवाल ने कहा कि गैरजिम्मेदाराना और सिर्फ अनुमानों के आधार पर टिप्पणी करने से कोई मदद नहीं मिलेगी। 

भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता की गिरफ्तारी से हुआ था खुलासा
बीते साल नवंबर में अमेरिका के संघीय अभियोजक ने आरोप लगाए थे कि भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने भारत सरकार के एक कर्मचारी के साथ मिलकर सिख कट्टरपंथी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू को अमेरिका में ही मारने की योजना बनाई थी। इस मामले में निखिल गुप्ता को चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था। गुरपतवंत सिंह पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है। आरोपों को बाद भारत सरकार भी मामले की उच्च स्तरीय जांच कर रही है। बीते साल 7 दिसंबर को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में कहा था कि अमेरिका से मिले इनपुट के आधार पर भारत ने इस मामले की जांच के लिए एक जांच समिति बनाई है क्योंकि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अहम है।

Leave a Reply

Next Post

'देश की माृतशक्ति के साथ है भाजपा', रेवन्ना मामले में अमित शाह ने साफ किया पार्टी का रुख

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गुवाहाटी 30 अप्रैल 2024। तीसरे चरण के मतदान से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम की राजधानी गुवाहटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात करते हुए कांग्रेस को घेरा। अमित शाह ने मीडिया को बताया कि लोकसभा […]

You May Like

‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी