नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लैला अवतार और टाइगर श्रौफ के एक्शन ने जीता लोगों का दिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 अप्रैल 2022। आज 29 अप्रैल को टाइगर श्रौफ, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तारा सुतारिया की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी के साथ फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस ‘हीरोपंती 2’ देखने के लिए थिएटर्स में पहुंच चुके हैं और फिल्म को लेकर उनकी प्रतिक्रियां भी आने लगी हैं। अगर आप भी टाइगर के एक्शन और नवाजुद्दीन की एक्टिंग के फैन है और फिल्म को देखने को प्लान कर रहे हैं तो टिकट बुक करने से पहले एक बार ट्विटर रिव्यू जरूर देख लें। ताकि हॉल जाकर आपकों मायूस न होना पड़े।

फिल्म को लेकर एक यूजर ने नवाज की तरीफ करते हुए लिखा, “हीरोपंती 2 सिनेमाघरों में लग चुकी है..सभी जगहों से पॉजीटिव न्यूज आ रही है..पैसा वसूल एंटरटेनमेंट। फिल्म क्रिटिक प्रशांत जैन ने फिल्म के फर्स्ट हाफ की तरीफ करते हुए लिखा, “हीरोपंती 2 का फर्स्ट डे फर्स्ट शो। अभी इंटरवेल हुआ है। फिल्म एक्शन और खूबसूरत लोकेशन से भरपूर है लेकिन, स्टोरी पर थोड़ा काम करने की जरूरत थी। नवाजुद्दीन अलग अवतार में हैं। तारा सुतारिया हमेशा की तरह ही नजर आ रही है। सेकेंड हाफ का इंतजार करते हैं।

नवदीप नाम के एक यूजर ने लिखा, “फुल पैसा वसूल है हीरोपंती 2। फर्स्ट हाफ खत्म किया है…रोगटें खड़े कर देने वाला है। टाइगर श्रौफ के हाई ऑक्टेन एक्शन सीन्स है। नवदीप ने फिल्म के खत्म होने के बाद का रिव्यू देते हुए कहा, क्या शानदार फिल्म है। मेरे पास शब्द नहीं हैं। टाइगर श्रौफ और नवाजुद्दीन ने कमाल की परफॉर्मेंस दी है। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, “एक अच्छी स्क्रीनप्ले के साथ हीरोपंती 2 एक कंप्लीट एक्शन फिल्म है। टाइगर अविश्वसनीय हैं। नवाज ब्रिलियंट है।

एक और यूजर को फिल्म पसंद आई और उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, “फुल एक्शन मसाला एंटरटेनर। इस फिल्म की अच्छी बातें- टाइगर श्रौफ का एक्शन, एआर रहमान के गानें, अहमद खान का डायरेक्शन। तो जाइए और एंजॉय करिएं हीरोपंती 2 सिनेमाघरों में।”

Leave a Reply

Next Post

'मोदी है तो मुमकिन है', बिजली कटौती को लेकर पी चिदंबरम का केंद्र सरकार पर तंज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 अप्रैल 2022। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को व्यापक बिजली कटौती के मुद्दे को लेकर केंद्र पर तंज करते हुए कहा कि सरकार ने ‘सही समाधान’ ढूंढ़ लिया है, जो यात्री ट्रेन को रद्द करने और कोयला से लदी […]

You May Like

5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत