मंत्री डॉ डहरिया ने किया लाखों के विकास कार्यों का लोकार्पण

indiareporterlive
शेयर करे

ग्राम बाना, चकवे परसदा में सामुदायिक भवन, सीसी रोड़ के लिए राशि देने की घोषणा की

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 15 मार्च 2021। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र आरंग के ग्राम बाना, चकवे और परसदा में लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।  इस दौरान उन्होंने नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण और सीसी रोड़ का भूमिपूजन किया।

मंत्री डॉ डहरिया ने इस अवसर पर कहा कि आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में लगातार विकास कार्यों  की सौगात दी जा रही है। नए पंचायत भवन बनने से गाँव में जनप्रतिनिधियों की सामूहिक बैठक, विकास कार्यों के लिए चर्चा सहित अन्य आयोजन आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने ग्राम बाना में सतनामी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम को भी संबोधित किया। इस दौरान 6 लाख 50 हजार रुपए के सामुदायिक भवन की घोषणा की। ग्राम चकवे में उन्होंने बताया कि यहाँ 68 लाख रुपए के अनेक कार्य कराए गए है। मंत्री ने नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण और सीसी रोड़ का भूमिपूजन  और सतनामी समाज के भवन के लिए 5 लाख देने की घोषणा मंत्री ने  की। ग्राम परसदा में मंत्री डॉ डहरिया ने बताया कि यहाँ अभी तक 81 लाख रुपए के कार्य कराए जा चुके हैं। उन्होंने यहाँ पंचायत भवन का लोकार्पण किया और दो सीसी रोड़ के लिए राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन, कोमल साहू, जिला पंचायत सदस्य दुर्गा राय,जनपद सदस्य प्रीति चंद्रशेखर साहू, बसंत कुमार पांडेय, श्रीमती भगवती धुरंधर,सरपंच श्रीमती अनिता ललित बघेल, परसदा सरपंच कोमल साहू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

गंभीर अपराधों के निवारण, चुस्त पुलिसिंग से क्राईम में आयेगी कमी : श्री अवस्थी

शेयर करेडीजीपी डी एम अवस्थी ने अपराधों की समीक्षा इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 15 मार्च 2021। डीजीपी डी एम अवस्थी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए अपराधों की समीक्षा की, बैठक में श्री अवस्थी ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को डिटेक्टिव के साथ प्रिवेंटिंग पुलिसिंग के निर्देश दिये। उन्होने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल