एमपी में बड़ा सड़क हादसा: कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर, पांच लोगों की मौत; 6 घायलों का उपचार जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नर्मदापुरम 27 अप्रैल 2026। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। माखननगर थाना क्षेत्र में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब एक से दो बजे के बीच नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर आंचलखेड़ा गांव के पास यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। जानकारी के मुताबिक, महेंद्रवाड़ी और माखननगर के रहने वाले लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर बुधनी से टवेरा गाड़ी में सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। बताया जा रहा है कि क्रॉसिंग के समय टवेरा अनियंत्रित हो गई और ट्रॉली के साइड में जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टवेरा वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की जांच शुरू
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों और मृतकों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं छह से सात घायलों का इलाज जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

ये हैं मृतकों के नाम, अधिकांश महेंद्रवाड़ी से हैं
साहिल यादव पिता हरगोविंद यादव (19)
हरि सिंह पिता गणेशराम यादव (57)
शुभम मोरप्पा पिता सुखराम (18)
विनीत यादव पिता मोहन यादव (22)

क्षेत्र में शोक का माहौल
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कम दृश्यता, रात का समय या चालक की लापरवाही माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। जिला अस्पताल में रातभर मृतकों के परिजन और ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। शादी की खुशियां कुछ ही पलों में गहरे दुख में बदल गईं, जिससे हर कोई स्तब्ध है।

Leave a Reply

Next Post

केरल पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 17, अब भी 4 लोग लापता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 अप्रैल 2026। केरल के मुंडाथिकोड स्थित एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए जबरदस्त धमाके के जख्म अब और गहरे होते जा रहे हैं। अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे एक और 29 वर्षीय राकेश की मौत के साथ ही इस भयावह […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल