रक्षा क्षेत्र में भारत और यूक्रेन के बीच जल्द होगा अहम समझौता, वोलोदिमीर जेलेंस्की का एलान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 अप्रैल 2026। भारत और यूक्रेन के बीच सुरक्षा सहयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता जल्द ही आधिकारिक दस्तावेज की शक्ल लेगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि दोनों देश सुरक्षा सहयोग समझौते को अंतिम रूप दे रहे हैं। यह घोषणा यूक्रेन के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव की हालिया भारत यात्रा के बाद आई है, जहां उन्होंने एनएसए अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर से उच्च स्तरीय वार्ता की थी।

युद्ध के अनुभवों का साझा लाभ 
रूस के साथ पांचवें वर्ष में प्रवेश कर चुके युद्ध के बीच यूक्रेन अब अपने ड्रोन युद्ध और वायु रक्षा प्रणाली से जुड़े अनुभवों को अन्य देशों के साथ साझा कर रहा है। भारत भी यूक्रेन की इस युद्ध संबंधी विशेषज्ञता का लाभ उठाने में रुचि रखता है।

शांति और कूटनीति पर भारत का जोर
वार्ता के दौरान एनएसए अजीत डोभाल ने भारत के उस सैद्धांतिक रुख को दोहराया, जिसमें बातचीत और कूटनीति के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान की वकालत की गई है। उमेरोव ने स्थायी शांति सुनिश्चित करने के प्रयासों में भारत की समझ के प्रति आभार जताया। गौरतलब है कि फरवरी 2022 से जारी इस संघर्ष में भारत ने कूटनीतिक संतुलन बनाए रखा है। पीएम मोदी ने अपनी रूस और यूक्रेन यात्राओं के दौरान स्पष्ट किया था कि भारत शांति प्रयासों में हरसंभव योगदान देने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Next Post

पश्चिम बंगाल में सीआरपीएफ के हवाले होंगे अति संवेदनशील बूथ, खुफिया सूचना पर आदेश जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 21 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (सीएपीएफ) को अहम जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। 23 अप्रैल को 152 निर्वाचन क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान होना है। इससे पहले राज्य में खुफिया एजेंसी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल