भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित

Indiareporter Live
शेयर करे

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जलभराव, कुछ ट्रेनें निरस्त

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर, 21 जुलाई 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण बिलासपुर रेलवे स्टेशन एवं यार्ड के कई रेल ट्रैकों पर जलभराव हो गया, जिससे रेल परिचालन प्रभावित हुआ है।

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कुछ ट्रेनों को निरस्त किया है तथा कुछ ट्रेनों को मार्ग में ही आंशिक रूप से समाप्त अथवा प्रारंभ किया गया है। कुछ गाड़ियाँ विलंब से भी संचालित की जा रही हैं ।

रद्द होने वाली ट्रेनें:-
दिनांक 17 जुलाई, 2026 को रायगढ़ से चली 68737 रायगढ़-बिलासपुर  मेमू रद्द रही ।  
दिनांक 17 जुलाई, 2026 को बिलासपुर से चली 58214 बिलासपुर- टिटलागढ़ पैसेंजर रद्द रही । 

बीच में समाप्त होने वाली गाडियाँ ;-
दिनांक 17 जुलाई, 2026 को झारसुगुड़ा से चली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू चांपा में स्टेशन समाप्त हुई एवं यह गाड़ी चांपा एवं दगोरी के बीच रद्द रही अर्थात यह गाड़ी चांपा से 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बन कर झारसुगुड़ा के लिए रवाना हुई ।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय

शेयर करेकई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 21 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रभाव लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मंगलवार सुबह राजधानी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल