जंगल में गोहत्या की सूचना से मचा हड़कंप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अंबिकापुर, 15 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अम्बिकापुर अंतर्गत आने वाले सीतापुर थाना क्षेत्र में गौ हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला ग्राम रजौटी के सान्याघुटरी जंगल का है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लगभग चार किलोग्राम गौमांस और दो टांगी बरामद की हैं। वहीं, इस मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस की घेराबंदी, मौके से ही पकड़ लिया
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रजौटी के सान्याघुटरी जंगल में कुछ लोग गाय काट रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अजय कुमार कुजूर और रंजीत कुजूर को मौके से ही पकड़ लिया। वहीं, इस आपराधिक कृत्य में शामिल तीन अन्य आरोपी पुलिस टीम को देखकर मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस अब फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

साक्ष्य जब्त, आरोपियों को भेजा जेल
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से दो टांगी और करीब चार किलोग्राम गौमांस बरामद किया। इसके अलावा पुलिस टीम ने घटनास्थल से कटे हुए गाय के अवशेष भी जब्त किए हैं। अन्य सभी साक्ष्यों को भी पुलिस ने अपनी कार्रवाई में शामिल किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों से कथित तौर पर पता चला कि गौमांस को आपस में बांटने की योजना थी। इसके अलावा बचा हुआ मांस बेचने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

 करोड़ों की चोरी का खुलासा, पूर्व कर्मचारी ने ही रची साजिश; सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मथुरा, 15 सितंबर 2026। मथुरा के कोसीकलां में सराफा बाजार स्थित ज्वेलर के शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस एक शोरूम के कर्मचारियों को पकड़ लिया। पूर्व में शोरूम में काम कर चुके कर्मचारी ने चोरी की वारदात को अंजाम […]

You May Like

दारोगा भर्ती पर बवाल: बैरिकेड तोड़ विधानसभा के पास पहुंचे नाराज छात्र....|.... करोड़ों की चोरी का खुलासा, पूर्व कर्मचारी ने ही रची साजिश; सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद....|....जंगल में गोहत्या की सूचना से मचा हड़कंप....|....सीजीपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व सीएम बघेल के ओएसडी रहे बोरघरिया के खाते में जमा मिले 66.64 लाख रुपये....|.... बाबा महाकाल की सवारी में अनधिकृत मुखौटों को लेकर बवाल....|....शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी के तलाक को मिली अदालती मंजूरी....|....एमपी-यूपी के बीच बनेगा नया एक्सप्रेसवे....|....जमानत मांगने पहुंचे थे निलंबित डीआईजी: सुप्रीम कोर्ट हो गया सख्त....|....रूस से तेल खरीदना पड़ेगा महंगा?....|....कभी भारत को तोड़ा था अब खुद टूटेगा ब्रिटेन