एक लाख सरकारी नौकरी निकला जुमला: कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 31 अक्टूबर 2026। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बढ़ती बेरोजगारी युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान युवाओं को रोजगार और नियमित पदों पर 1 लाख सरकारी नौकरियों के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज प्रदेश का युवा नौकरी की तलाश में भटकने को मजबूर है। सरकार के वादों की हकीकत यह है कि नई भर्तियों पर ब्रेक लगा दिया गया है, शिक्षक भर्ती, पुलिस भर्ती, वन विभाग और न्यायिक सेवा में नियुक्तियां बाधित है, पीएससी भर्ती परीक्षाओं का भी हाल सर्वविधित है तो वही पुरानी प्रक्रियाओं को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि डिग्री और तकनीकी शिक्षा हासिल करने के बावजूद युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार नहीं मिल पा रहा है, चुनाव के दौरान युवाओं को नौकरी का झांसा देकर सत्ता में आते ही उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करना यह दिखाता है कि युवाओं का वोट बटोरने के लिए सरकारी नौकरी का जुमला दिया गया था। प्रदेश के लाखों युवा प्रतिवर्ष प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अपना कीमती समय और परिवार की गाढ़ी कमाई लगा रहे हैं। सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर समयबद्ध भर्ती नहीं होने, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता और रोजगार के पर्याप्त अवसरों के अभाव के कारण युवाओं में भारी मानसिक तनाव और निराशा बढ़ रही है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि बेरोजगारी का असर केवल युवाओं तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होती है। समय पर भर्ती न होने के अभाव में अनेक युवा उम्रदराज हो रहे हैं, तो कई रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर रहे है, जबकि राज्य के युवाओं के अधिकारों को छीनकर यह सरकार आउटसोर्सिंग के द्वारा बाहरी लोगों को लाभ पहुंचा रही है और छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेरोजगार रखने की साजिश की जा रही है, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में रिकॉर्ड भर्तियां व पदोन्नतियां की गई जिसके चलते बेरोजगारी दर ऐतिहासिक तौर पर न्यूनतम मात्र 0.6 प्रतिशत थी, आज भाजपा सरकार की नाकामियों की वजह से प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है!

Leave a Reply

Next Post

वोट चोरी से सत्ता हथियाने वाली भाजपा और ज्ञानेश कुमार एक ही सील के चट्टे बट्टे, दोनों एक दूसरे को बचा रहे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 31 अक्टूबर 2026। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के प्रेसवार्ता पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि वोट चोरी से सत्ता हथियाने  वाली भाजपा और ज्ञानेश कुमार एक ही सील के चट्टे बट्टे है। ज्ञानेश […]

You May Like

500 पैट्रियट मिसाइलें देगा अमेरिका....|....गिधवा में पहुंचे विदेशी प्रवासी पक्षी, अभयारण्य घोषित करने की मांग....|....चेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी....|....विभागीय जांच के बिना कर्मचारी को नहीं दे सकते दंड....|....डीएमएफ घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई....|....ओबीसी आरक्षण विवाद: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी रिजल्ट नहीं....|....बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया....|....अर्नब कमजोर, फिर भी एमपी में क्यों हो रही बारिश?....|....एमपी राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन....|....वोट चोरी से सत्ता हथियाने वाली भाजपा और ज्ञानेश कुमार एक ही सील के चट्टे बट्टे, दोनों एक दूसरे को बचा रहे