राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 23 सितंबर से 30 सितम्बर तक : 2 लाख 23 हजार बच्चों को एल्बेन्डाजोल की गोली खिलाई जायेगी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गरियाबंद 10 सितम्बर 2020। जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 23 सितंबर से 30 सितंबर 2020 तक आयोजन किया जायेगा। जिसमें समुदाय स्तर पर मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा 1 से 19 वर्षीय बच्चें को कृमि की दवा एल्बेन्डाजोल गृह भ्रमण कर खिलायी जायेगी। एल्बेन्डाजोल की खुराक 1 से 2 वर्ष के बच्चों का आधी गोली पीसकर तथा 3 से 19 वर्ष के आयु के बच्चोे को पूरी गोली दी जायेगी। जिले में 1 से 19 वर्ष के लगभग 2 लाख 23 हजार 48 बच्चों को एल्बेन्डाजोल की गोली खिलाए जाने का लक्ष्य हैं। राज्य व जिला स्तर पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी का प्रशिक्षण संपन्न किया जा चुका है।

गत् 8 सितंबर को जिला स्तरीय अंतर्विभागीय प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग शामिल हुए, जिसमें जिला नोडल अधिकारी द्वारा आवश्यक जानकारी दी गई। उक्त कार्यकम के दौरान दवा सेवन के पश्चात् किसी प्रकार के प्रतिकूल प्रतिक्रिया होने पर अतिशीघ्र उपचार किया जा सकें। सभी स्वास्थ्य केन्द्रो को चैबीसों घंटे खुला रखने के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूलों से 108 एम्बुलेंस सेवा एवं चिरयु दल द्वारा द्वारा पीड़ितों को निकट के स्वास्थ्य केन्द्र में रिफर करने को कहा गया। कार्यक्रम के दौरान कोविड 19 के समस्त निर्देेशो का पालन किया जाना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Next Post

वायुसेना में 5 राफेल विमान शामिल,राजनाथ बोले- राफेल का भारतीय वायुसेना में शामिल होना पूरी दुनिया के लिए कड़ा संदेश,खासकर उनके लिए जो हमारे हक पर नजर डाल रहे हैं

शेयर करेराफेल चौथी जेनरेशन का सबसे फुर्तीला जेट है, इससे परमाणु हमला भी किया जा सकता है फ्रांस से 36 राफेल की डील के तहत 5 विमानों का पहला बैच 29 जुलाई को भारत पहुंचा था इंडिया रिपोर्टर लाइव अम्बाला 10 सितंबर 2020। फ्रांस से खरीदे गए 5 आधुनिक फाइटर जेट […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही