यात्रा से फुरसत निकाल गुलजार ने किया मतदान; अक्षय से हेमा मालिनी तक ये सितारे भी वोट डालने पहुंचे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 15 जनवरी 2026। देश की सबसे समृद्ध महानगरपालिका बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी के लिए आज मतदान हो रहा है। इसके साथ ही महाराष्ट्र की कुल 29 महानगरपालिकाओं में वोट डाले जाएंगे। अभिनेता अक्षय कुमार ने भी अपने मतदान का प्रयोग किया। खिलाड़ी ने मुंबई में निकाय चुनाव के लिए वोट डाला। साथ ही उन्होंने अन्य लोगों से भी वोटिंग की अपील की।

अक्षय बोले- ‘हमें डायलॉगबाजी नहीं, वोट करना चाहिए’
अक्षय कुमार ने आज गुरुवार को मतदान शुरू होते ही मुंबई के गांधी शिक्षण भवन में बने मतदान केंद्र में मतदान किया। मतदान के बाद अक्षय कुमार ने लोगों से मतदान की अपील की और कहा, ‘आज बीएमसी चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। मुंबईकर होने के नाते आज के दिन रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में होता है। मैं सभी से अपील करता हूं कि बड़ी संख्या में वोट करें। अगर हमें मुंबई का असली हीरो बनना है तो हमें डायलॉगबाजी नहीं करनी चाहिए और यहां आकर वोट करना चाहिए।

यात्रा से वक्त निकालकर वोट डालने पहुंचे गुलजार
मशहूर गीतकार गुलजार ने भी मतदान किया। उन्होंने वोटिंग के बाद कहा, ‘लोगों से हर बार यह अपील करते हैं कि यह आपका हक है, प्लीज अपना हक अदा करो, वरना शिकायत नहीं कर पाओगे। मैं यात्रा पर था, लेकिन मैं मौका निकालकर आया’।

ट्विंकल खन्ना ने भी किया मतदान
अक्षय कुमार के अलावा उनकी पत्नी और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने भी वोट डाला। बीएमसी चुनावों में वोट डालने के बाद एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इससे हमें कंट्रोल का एहसास होता है। थोड़ी पावर मिलती है। मैं आदत और उम्मीद दोनों की वजह से वोट दे रही हूं’।

मतदान करने पहुंचे अक्षय से बच्ची ने मांगी मदद, कहा ‘पापा कर्जे में हैं’
अक्षय कुमार जिस वक्त मतदान करने पहुंचे, वहां एक बच्ची उनसे मिलने आई। उसने अभिनेता से मदद की गुहार लगाई और कहा कि उसके पिता कर्जे में हैं। सिक्योरिटी गार्ड ने बच्ची को रोका। मगर, इस दौरान अक्षय कुमार ने बालिका से कहा, ‘आप अपना नंबर दे दो’। इसके बाद बच्ची ने एक्टर के पैर छुए, मगर अभिनेता ने उसे रोक दिया।

Leave a Reply

Next Post

सेना दिवस के अवसर पर खरगे बोले- भारतीय सेना राष्ट्र की रक्षा के लिए अडिग ढाल के रूप में खड़ी है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 जनवरी 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सेना दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय सेना देश की ऐसी अडिग ढाल के रूप में खड़ी है जो सीमाओं की रक्षा करती है, आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों के दौरान स्थिरता को मजबूत […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए